झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को कथित जमीन घोटाले मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने से पहले हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 31, 2024
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम उन्हें आज गुरुवार सुबह पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी। हेमंत सोरेन की याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। ईडी प्रकरण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सुबह करीब 10:30 बजे मामला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में सूचीबद्ध हुआ है।
पढ़ें :- ‘मोदी कहीं नहीं जाएंगे...’ गाते दिखे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, वीडियो तेजी से वायरल
आपको बता दें कि हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अपना इस्तीफा शेयर किया है। साथ ही हेमंत सोरेन ने एक कविता भी पोस्ट की है।
यह एक विराम है
जीवन महासंग्राम है
हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा
पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहींक्या हार में, क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
लघुता न अब मेरी छुओ
तुम हो महान, बने रहोअपने लोगों के हृदय की वेदना
मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं
हार मानूंगा नहीं…जय झारखण्ड! pic.twitter.com/oduWMRGOmQ
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 31, 2024