खलीलाबाद। महंत बृजमोहन दास जी महाराज दशरथ गद्दी अयोध्या धाम खलीलाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हम सब भाग्यशाली हैं मैंने अपनी आंखों से राम मंदिर का ताला खुलते देखा है। इससे पहले कारसेवकों पर गोलियां चलते हुए भी देखा है।
पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल
उन्होंने कहा कि, कोर्ट का फैसला आया वो भी मंजर मैंने अपनी आंखों से देखा है। 5 अगस्त को जब श्री राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ वह सब कुछ भी हमारे सामने हुआ। हम बहुत सौभाग्यशाली हैं जिसका इंतजार कई पीढियां से करते आए कितने राम भक्तों ने अपने प्राण का बलिदान दे दिया। अपने प्रभु को तंबू में देखकर दुख होता था। कई वर्षों से चले आ रहे संघर्ष के बाद 22 जनवरी 2024 को जब हमारे रामलला सरकार अपने भाब्य और दिव्या मंदिर में स्थापित हुए।