Delhi Politics: दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने शनिवार को अपने कैबिनेट के साथ शपथ ली। जिसके बाद दिल्ली की बागडोर अब आतिशी के हाथों में आ गयी है। इसी बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुद को ईमानदार साबित करने के लिए नए मिशन पर जुट गए हैं। दरअसल, केजरीवाल ने इस्तीफे की घोषणा के साथ ही कहा था कि वह अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए जनता के बीच जाएंगे और जनता जब चाहेगी तभी वह सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। अपने इस मिशन शुरुआत उन्होंने कर दी है।
पढ़ें :- अमेरिका और इजरायल ने ईरान के स्कूल पर की बमबारी 148 बच्चों की मौत, ईरान कर रहा है जवाबी कार्रवाई
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल जेल से छूटने और सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को पहली बार जनता की अदालत लगाने जा रहे हैं। इस जनता की अदालत का आयोजन जंतर-मंतर पर किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए दिल्लीभर से लोगों को बुलाया गया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि केजरीवाल जंतर-मंतर से जनता की अदालत की शुरुआत कर रहे है। उन्हें दिल्ली की जनता उनका पूरा समर्थन मिलने की उम्मीद है। इसके बाद दिल्ली की सभी विधानसभाओं में जनता की अदालत लगाई जाएगी। जिसमें केजरीवाल शामिल होंगे। यह हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद शुरू किया जाएगा।