Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘हर-हर शंभू’ भजन गाने के बाद कट्टरपंथियों के निशाने पर फरमानी नाज, कई लोगों ने दी धमकी

‘हर-हर शंभू’ भजन गाने के बाद कट्टरपंथियों के निशाने पर फरमानी नाज, कई लोगों ने दी धमकी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। यूट्यूब फेम फरमानी नाज (youtube fame farmani naaz) अब विवादों में आ गईं हैं। बीते दिनों मुजफ्फरनगर की इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज ने ‘हर-हर शंभू‘ गाना रिकार्ड करके यूट्यूब पर अपलोड किया था। उनका ये गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इसके बाद वो कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं।

पढ़ें :- Bijnor News : कंप्यूटर सेंटर पर छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, जांच में जुटी पुलिस

उलेमा ने कहा है कि इस्लाम में किसी भी तरह के गाने की मनाही है। फरमानी नाज (Farmani naaz) को भी गाना नहीं गाना चाहिए। यही नहीं शिव भजन गाने को लेकर फरमानी नाज (Farmani naaz) को ट्रेाल किया जा रहा है। कई लोगों ने उन्हें धमकी भी दी है। वहीं फरमानी (Farmani naaz) ने कहा कि वे एक कलाकार हैं। उन्हें हर तरह के गीत गाने पड़ते हैं।

उलेमा मुफ्ती असद कासनी ने इसको लेकर कहा है कि इस्लाम में किसी तरह का नाचा गाना जायज नहीं है। जो भी नाच-गाना करते हैं या गाना गाते हैं, वो जायज नहीं है ये हराम है। हराम के काम से मुसलमानों को परहेज करना चाहिए। इस औरत ने जो गाना गाया है वो जायज नहीं है।

बता दें कि, फरमानी नाज (Farmani naaz) का ‘हर-हर शंभू‘ गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके अलावा इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर भी ये शेयर किया जा रहा है। अब इस गाने को लेकर उलेमाओं की नाराजगी सामने आई है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने दाखिल किया अपना नामांकन, ​भाजपा प्रत्याशी बोले-अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी
Advertisement