1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी ने दाखिल किया अपना नामांकन, ​भाजपा प्रत्याशी बोले-अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी

राहुल गांधी ने दाखिल किया अपना नामांकन, ​भाजपा प्रत्याशी बोले-अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। राहुल गांधी समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद रहे। कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेता नजर आए। बता दें कि, आज ही उन्हें अधिकारिक तौर पर रायबरेली का प्रत्याशी बनाया गया, जिसके बाद वो रायबरेली पहुंचे।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर तय किए नाम, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार

बता दें कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। राहुल गांधी समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद रहे। कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

वहीं, इस दौरान रायबरेली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, रायबरेली के साथ सोनिया गांधी ने धोखा किया, प्रियंका गांधी ने धोखा किया और जिनको अमेठी से प्रत्याशी बनाया उन्होंने धोखा किया। रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को सांसद चुना, सोनिया गांधी ने अपना प्रभारी बनाकर प्रियंका गांधी को पावर दे दिया। प्रियंका गांधी ने अपना पावर किशोरी लाल शर्मा को दे दिया। 10 सालों रायबरेली वासियों से ना सोनिया गांधी ना प्रियंका गांधी और ना ही किशोरी लाल शर्मा मिलें। मैं कह सकता हूं कि रायबरेली के लोग बड़ी बेसब्री ये इन सब नकली गांधी का इंतजार कर रहे थे। ये आ गए हैं अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी।

 

पढ़ें :- UP News : रामपुर में दिव्यांग दलित किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, गांव में भारी तनाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...