नई दिल्ली। कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित 23 आप के नेताओं को बरी कर दिया है। इन सभी पर शराब घोटाला करने का आरोप था। कोर्ट द्धारा दोषमुक्त होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। सांसद ने कहा कि केजरीवाल 126 दिन और मनीष सिसोदिया 503 दिन तक जेल में रहे। कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद अब इसकी भरपाई कौन करेगा।
पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : तेजस्वी यादव, बोले-भाजपा का चाल-चरित्र सामने आया, दिल्ली में दोबारा चुनाव कराए जाएं ताकि जनता सही मुद्दों पर कर पाए चुनाव
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सीबीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर मामले को लंबा खींचा गया है। वहीं केंद्र की भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 126 दिन और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 503 दिन जेल में थे इसकी भरपाई कौन करेगा। बता दे कि शराब घोटाले के मामले में दिल्ली की कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को शुक्रवार को दोषमुक्त कर दिया है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल जमकर प्रधानमत्री और अमित शाह पर बरसे। वहीं शनिवार को राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शराब घोटाले के मामले में जांच एजेंसी सीबीआई पर तीखा हमला किया। सांसद ने कहा कि एजेंसी भली-भांति जानती थी कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है। इसके बाद भी जांच एजेंसी ने जानबूझकर मामले को लंबा खींचा। उन्होने आरोप लगाते हुए कि मौजूदा केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल चुनिंदा लोगों पर कर रही है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक लाभ पहुंचाया जा रहा है।