1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. West Bengal Assembly Election 2026 : टीएमसी का घोषणापत्र जारी, ममता बनर्जी बोलीं- मोदी जी, आप यहां अघोषित राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं…

West Bengal Assembly Election 2026 : टीएमसी का घोषणापत्र जारी, ममता बनर्जी बोलीं- मोदी जी, आप यहां अघोषित राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं…

West Bengal Assembly Election 2026 :  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तरफ से चुनावी घोषणापत्र जारी किया गया। राजधानी कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) , टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (TMC MP Abhishek Banerjee) समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी में ये चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

West Bengal Assembly Election 2026 :  पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तरफ से चुनावी घोषणापत्र जारी किया गया। राजधानी कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) , टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (TMC MP Abhishek Banerjee) समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी में ये चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने कहा कि चुनावों के दौरान हम कई साजिशें देखते हैं, लेकिन इस बार तो सारी हदें पार हो गई हैं। इस चुनाव के बाद परिसीमन होगा, लेकिन मोदी सरकार (Modi Government) सत्ता में वापस नहीं आएगी क्योंकि जनता भाजपा सरकार को पसंद नहीं करती। इसके पीछे एनआरसी और परिसीमन का हाथ है।’

पढ़ें :- Operation Sindoor : कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला, जयराम रमेश बोले- अमेरिका ने युद्धविराम का श्रेय डोनाल्ड ट्रंप को दिया, लेकिन पीएम मोदी ने नहीं किया खंडन

वे बंगाल से ईर्ष्या करते हैं- ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee)  ने आगे कहा, कि यहां पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात लोगों को न तो इस क्षेत्र की जानकारी है, न ही राज्य की; उन्हें राज्य के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वे अपना कर्तव्य कैसे निभा सकते हैं? राष्ट्रपति शासन की जगह अघोषित राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। क्योंकि भाजपा जानती है कि आगामी विधानसभा चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ेगा। मोदी जी, आप यहां अघोषित राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि वे बंगाल से ईर्ष्या करते हैं। उन्होंने पूरी व्यवस्था को ही उलट-पुलट कर दिया है।’

‘बंगाल में ‘दुआरे चिकित्सा’ की करेंगे शुरुआत’

इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने बताया कि हम ‘दुआरे चिकित्सा’ (घर-घर जाकर चिकित्सा सेवा) शुरू करेंगे। हम इसे हर बूथ पर शुरू करेंगे, हम ‘दुआरे चिकित्सा’ शिविरों का आयोजन करेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं से आधुनिक बनाया जाएगा… आने वाले दिनों में, हम सात-आठ नए जिले, ब्लॉक और यहां तक कि नई नगरपालिकाएं भी बनाएंगे।’

‘लक्ष्मी भंडार’ योजना की बढ़ाएंगे धनराशि

राज्य के लिए पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में 500 रुपये की वृद्धि का वादा किया है।

पढ़ें :- बंगाल के फाल्टा में दोबारा चुनाव कराने पर बोले अखिलेश- भाजपा अपनी बेहद शर्मनाक हार से चेहरा झुपाने के लिए ढूंढ रही बहाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...