1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Jatamansi Ke Fayde : ये खास जड़ी-बूटी तनाव कम करने और नींद बेहतर करने में करती है मदद  

Jatamansi Ke Fayde : ये खास जड़ी-बूटी तनाव कम करने और नींद बेहतर करने में करती है मदद  

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव बेहतर नींद पर असर ड़ालता है। दैनिक जीवन की भागदौड़ से होने वाला तनाव और थकान हमारे शरीर को थका हुआ, कमजोर और अस्वस्थ बना देता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jatamansi Ke Fayde : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव बेहतर नींद पर असर ड़ालता है। दैनिक जीवन की भागदौड़ से होने वाला तनाव और थकान हमारे शरीर को थका हुआ, कमजोर और अस्वस्थ बना देता है। अंततः, यह सारा दबाव किसी जटिल हृदय रोग या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के रूप में सामने आता है। ऐसे में लोग प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। इन्हीं में से एक खास जड़ी-बूटी है जटामांसी। यह एक औषधीय पौधा है जो पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है।

पढ़ें :- Naagkesar Ke Fayde : खुशबूदार जड़ी-बूटी नागकेसर सेहत के लिए मानी जाती है बेहद फायदेमंद , कई समस्याओं में असरदार

जटामांसी से शरीर को मिलते हैं ये सब फायदे  

तनाव और चिंता कम करने में मदद
जटामांसी को दिमाग को शांत करने वाली जड़ी-बूटी माना जाता है. कई लोग इसका इस्तेमाल तनाव (Tension) और चिंता (Stress) को कम करने के लिए करते हैं। यह मन को शांत करने में मदद कर सकती है।

नींद बेहतर करने में सहायक
अगर आपको नींद ठीक से नहीं आती है तो जटामांसी फायदेमंद हो सकती है। आयुर्वेद में इसे अच्छी नींद (Good Sleep) लाने में मददगार माना गया है। यह शरीर को रिलैक्स (Relax) करने में मदद कर सकती है।

बालों के लिए भी उपयोगी
जटामांसी का इस्तेमाल बालों की देखभाल में भी किया जाता है. कई लोग इसका तेल लगाते हैं, जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ रह सकते हैं.

पढ़ें :- Coconut Buying Tips :  गर्मियों में मीठा नारियल कैसे चुनें ?  जानिए एक्सपर्ट टिप्स

कैसे किया जाता है इस्तेमाल?
जटामांसी का उपयोग पाउडर, तेल और काढ़े के रूप में किया जाता है. बाजार में इसके कैप्सूल भी मिलते हैं. इसे डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह से ही लेना चाहिए. किसी भी जड़ी-बूटी का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...