लखनऊ। केंद्र सरकार ने दशहरा और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब यूपी की योगी सरकार भी राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई दर का दिवाली तोहफा दे सकती है। इसका फायदा करीब 15 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस मिलेगा।
पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा एक्शन, 12 इंजीनियर सस्पेंड, चार के खिलाफ विभागीय जांच, तीन को नोटिस व सात का तबादला
बोनस की अधिकतमधन राशि 7000 रुपये हो सकती है। वहीं, अब सातवें वेतनमान वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। राज्य में बोनस पाने वाले अराजपत्रित कर्मचारियों, वर्कचार्ज व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संख्या लगभग 14.81 लाख है। इन सभी को दीपावली से पहले सरकार बोनस का तोहफा देगी। बोनस से सरकार के खजाने पर लगभग 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।