Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Pahalgam terror attack के बाद भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान, हनिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट

Pahalgam terror attack के बाद भारत में ब्लॉक हुआ पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान, हनिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले (Pahalgam terror attack) के बाद भारत सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्म रिलीज पर भारत में बैन लगाने के साथ-साथ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में बैन कर दिए गए हैं। भारत ने पाकिस्तान पर डिजिटल कारवाई शुरू की और कई बड़े पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया।

पढ़ें :- Iran Singer Hijab Controversy : ईरानी गायिका को बगैर हिजाब गाना गाने पर मिली 74 कोड़े की सजा, 2 साल तक गाने और विदेश जाने पर पाबंदी
पढ़ें :- Burdwan University Mithun Chakraborty : बर्धमान यूनिवर्सिटी से मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगी डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि, शानदार एक्टिंग से बने दिग्गज अभिनेता

जिसमें पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस माहिरा खान (famous Pakistani actresses Mahira Khan), हनिया आमिर (Hania Aamir) और अली जफर जैसे कलाकार का सोशल मीडिया अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया हैं। इस क्रम में पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।

इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान से सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया, अटारी-वाघा सीमा को बंद कर दिया, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) को रद्द कर दिया और उच्चायोगों में राजनयिक कर्मचारियों की संख्या में कमी कर दिया।

Advertisement