Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-पत्नि से विवाद के बाद पति ने सेल्फी लेकर, 11 म​हीने की बेटी को पुल से यमुना में फेंका, 3 दिन बाद बच्ची का जन्मदिन था

Video-पत्नि से विवाद के बाद पति ने सेल्फी लेकर, 11 म​हीने की बेटी को पुल से यमुना में फेंका, 3 दिन बाद बच्ची का जन्मदिन था

By Harsh 
Updated Date

आगरा :  शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पत्नी से विवाद के बाद एक पिता ने अपनी 11 महीने की बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। हैरानी की बात यह है कि बच्ची को नदी में फेंकने से कुछ देर पहले ही आरोपी ने उसके साथ सेल्फी ली थी। इसके बाद पत्नी को भी पुल से नीचे धकेलने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया और आरोपी को पकड़ लिया। घटना सिकंदरा इलाके के अकबरा पुल की शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। आरोपी की पहचान बलदेव के बादमगढ़ी गांव निवासी रिंकू के रूप में हुई है।

पढ़ें :- जो 1.5 हजार रुपए नहीं दे पाए वो महिलाओं को 50 हजार रुपए क्या देंगे, इनकी किसी बात पर भरोसा मत करना: अखिलेश यादव

बेटी के कपड़े खरीदने के बहाने निकले थे

रिंकू अपनी पत्नी लक्ष्मी और 11 महीने की बेटी के साथ बाइक से आगरा जा रहा था। लक्ष्मी के मुताबिक 17 अगस्त को बेटी का जन्मदिन था और इसी के लिए कपड़े खरीदने जा रहे थे। रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अकबरा पुल पर पहुंचते ही रिंकू ने बाइक रोक दी। उसने पत्नी से कहा कि बच्ची के साथ फोटो खिंचानी है। इसके बाद उसने बेटी को गोद में लेकर सेल्फी ली।

सेल्फी के बाद बच्ची को यमुना में फेंका

पढ़ें :- Video-मेरठ में 5 मिनट की देरी पर डिलीवरी बॉय की, घर के अंदर ले जा​कर की पिटाई

लक्ष्मी के मुताबिक सेल्फी लेने के तुरंत बाद रिंकू ने बच्ची को यमुना में फेंक दिया। बेटी को नदी में गिरता देख लक्ष्मी दौड़कर रेलिंग के पास पहुंची। रिंकू ने उसे भी नदी में धकेलने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर पुल से गुजर रहे लोग रुक गए और कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने किसी तरह लक्ष्मी को आरोपी से छुड़ाया।

मां ने बताया तो लोगों का फूटा गुस्सा

लक्ष्मी ने लोगों को बताया कि उसके पति ने उनकी 11 महीने की बेटी को यमुना में फेंक दिया है और अब उसे भी नदी में धकेलने की कोशिश कर रहा था। यह सुनकर वहां मौजूद लोग भड़क गए। उन्होंने रिंकू को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी ने भी लोगों से उलझने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिंकू को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

यमुना में बच्ची की तलाश जारी

पढ़ें :- हम एक ऐसा उत्तर प्रदेश बना रहे हैं, जहां समृद्ध विरासत के साथ भविष्य की तकनीक भी होगी: सीएम योगी

बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने यमुना में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया है। पीएसी के गोताखोरों को नदी में उतारा गया है। पुलिस की टीम बच्ची की तलाश में अभियान चला रही है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।

बेटी के जन्म से खुश नहीं था पति

लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि उसकी शादी 14 जून 2024 को रिंकू से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। कुछ समय बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया जिसके बाद वह करीब छह महीने मायके में रही। बाद में पति उसे वापस ले आया। लक्ष्मी का कहना है कि रिंकू बेटी के जन्म से खुश नहीं था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था। उसने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से पति का व्यवहार बदला हुआ था और वह बच्ची के साथ ज्यादा प्यार दिखा रहा था।

मुझे नहीं पता था कि बेटी को मार देगा

लक्ष्मी ने बताया कि रिंकू ने शुक्रवार को खुद आगरा चलने और बेटी के लिए कपड़े खरीदने की बात कही थी। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि यमुना पुल पर पति ऐसा कदम उठा देगा। लक्ष्मी ने कहा कि 17 अगस्त को उसकी बेटी का जन्मदिन था। जन्मदिन से महज तीन दिन पहले हुई इस घटना ने पूरे एक मां को सदमे में डाल दिया है।

Advertisement