Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: किराएदार के कमरे में रखे कनस्तर से मिला, मकान मालिक की बेटी का शव, आरोपी फरार

आगरा: किराएदार के कमरे में रखे कनस्तर से मिला, मकान मालिक की बेटी का शव, आरोपी फरार

By Harsh 
Updated Date

आगर, पर्दाफाश। आगरा के ताजगंज क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे बच्ची का शव किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से मिला। कनस्तर के ऊपर आटे की बोरी और एक लाल रजाई रखी हुई थी। परिवार के अनुसार, बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। शाम तक जब बच्ची नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ट्यूशन टीचर से जानकारी लेने पर पता चला कि बच्ची उस दिन ट्यूशन नहीं गई थी।

पढ़ें :- संसद मार्च को दिल्ली पुलिस ने बताया गैरकानूनी, कहा- प्रदर्शन में शामिल थे 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग

पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले। इसमें बच्ची दोपहर में गली के बाहर एक दुकान से चिप्स लेती दिखाई दी। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मोहल्ले में तलाशी ली, लेकिन तब तक आरोपी किराएदार सुनील घर से गायब हो गया था। बुधवार रात पुलिस ने किराएदार के कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली। कनस्तर में बच्ची का शव बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। लोग सड़कों पर उतर आए, जाम लगाया और पथराव किया। डीसीपी सिटी अली अब्बास फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और अन्य पहलुओं का पता चलेगा। पुलिस ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला ले जाने और दोषी को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

Advertisement