Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Agra News: अपार्टमेंट के चौथी मंजिल से गिरकर जमीन पर तड़पती रही युवती, किसी ने नहीं की मदद, मौत

Agra News: अपार्टमेंट के चौथी मंजिल से गिरकर जमीन पर तड़पती रही युवती, किसी ने नहीं की मदद, मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। युवती फ्लैट में घरेलू कामकाज करने जाया करती थी। युवती अपार्टमेंट से नीचे कैसे गिरी इसे लेकर संशय बना हुआ है।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मान रही हैं, वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगरा के पश्चिमपुरी स्थित संस्कृति अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 18 साल की युवती की मौत हो गई। पिता ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। डौकी के रहने वाले वीरू अपने परिवार के साथ शास्त्रीपुरम में किराए पर रहता है।

जनरल स्टोर की दुकान पर काम करते है। बेटी पूनम 18 साल और शिवानी उम्र 15 साल घरेलू काम काज करने संस्कृति अपार्टमेंट आया करती थीं। दोनो अलग अलग फ्लैट में काम करती थीं। रविवार की दोपहर पूनम संदिग्ध परिस्थितियों में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की पिछली बालकनी से नीचे गिरी थी। गिरने के बाद मौके पर काफी देर तड़पती रही।

जब तक अस्पताल ले जाया गया उसकी मौत हो चुकी थी। पूनम की छोटी बहन शिवानी ने घरवालों को बताया कि वह रजिस्टर में एंट्री कराकर लिफ्ट में चली गई थी। पूनम पीछे ही रह गई थी। वह उसके बाद लिफ्ट से ऊपर गई थी। कुछ देर बाद उसे शोर सुनाई दिया। जब बाह आकर देखा तो पूनम खून से लतपत हालत में पड़ी थी। कोई मदद के लिए नहीं आया था।

शिवानी खुद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने युवती को हॉस्पिटल में भेजा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया पुलिस को यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि परिजन एक युवक को घटना के लिए आरोपित कर रहे है। पिता ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करेगी।

पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा
Advertisement