Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Agra News: पति-पत्नी ने बच्ची के साथ की आत्महत्या, दूसरे बेटी की हालत गंभीर

Agra News: पति-पत्नी ने बच्ची के साथ की आत्महत्या, दूसरे बेटी की हालत गंभीर

By शिव मौर्या 
Updated Date

Agra News: आगरा के बंशी बिहार कालोनी में शुक्रवार एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां पर पति—पत्नी ने एक बच्ची समेत आत्महत्या कर ली। वहीं, बड़ी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या ही बताया है।

पढ़ें :- Mainpuri Lok Sabha Seat Election 2024 : मैनपुरी में भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुआ पथराव

पुलिस का कहना है कि विशाल मिश्रा बैटरी का कारोबार करते थे। शुक्रवार सुबह उनका कर्मचारी पहुंचा तो देखा कि विशाल का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके साथ ही पत्नी प्रतीची मिश्रा का शव फर्श पर पड़ा हुआ है। ये देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और सुसाइड नोट के आधार पर घर के अंदर छानबीन शुय की तो दोनों बेटियां अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं।

पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचा, जहां छोटी बेटी काव्या की मौत हो चुकी थी, जबकि बड़ी बेटी आव्या की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है। सुसाइड नोट में विशाल और प्रतीची मिश्रा ने इस घटना के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Advertisement