Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आतंकियों के हमदर्द हैं अखिलेश- केशव मौर्या

आतंकियों के हमदर्द हैं अखिलेश- केशव मौर्या

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Mourya) दोबारा कुर्सी संभालने के बाद गुरूवार को पहली बार प्रयागराज आए। इस दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।

पढ़ें :- जौनपुर लोकसभा सीट से श्रीकला ही रहेंगी उम्मीदवार, मंडल कोऑर्डिनेटर, बोले- फैलाई जा रही हैं भ्रामक खबरें

गोरखपुर हमले के आरोपी मुर्तुजा को लेकर दिए गए सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह ओछी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। आतंकी मानसिकता वाले लोग हमेशा आरोपियों का बचाव ही करेंगे। उनसे हमदर्दी ही रखेंगे। अखिलेश यादव के बयानों से साफ हो गया है कि वह आतंकियों के हमदर्द है और उन्हें बचाना चाहते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में वादा किया कि वर्ष 2017 से 2022 तक जो विकास की बयार बही थी, वो 2027 तक जारी रहेगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसी प्रयागराज में सपा सरकार में उच्च न्यायालय में क्या हुआ था, वो किसी को बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा लोकतंत्र को मजबूत बना रही है और इसी के दम पर 2022 में पांच राज्यों के चुनाव में चार में पार्टी को प्रचंड जीत मिली।

दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रयागराज आए डिप्टी सीएम का शहर ने जोरदार स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने शहर में सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर चरणरज माथे पर लगाई और प्रदेश के विकास का संकल्प दोहराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण का प्रचार थमा, यूपी की इन सीटों पर होगी वोटिंग
Advertisement