नई दिल्ली। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम पहुंचने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार यहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच असम में कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से बड़ा आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोकर हमला किया है।
पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं
इस हमले की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निंदा की है। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर असम में आज फिर हमला हुआ है, वो भी देश के एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व केंद्रीय मंत्री की कार पर। ये घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हार की हताशा जितनी बढ़ती जाएगी, विपक्ष पर उतने ही ज़्यादा हमले बढ़ते जाएंगे । भाजपा हटाओ संकट मिटाओ।
कांग्रेस की तरफ से एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि, असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ के दौरान बीजेपी के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश जी की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया। साथ ही लिखा कि, कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान BJP के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव @Jairam_Ramesh जी की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया।
BJP के गुंडों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं।
इन… pic.twitter.com/WaY62WN4Jd
— Congress (@INCIndia) January 21, 2024
पढ़ें :- ईरान के नए सुप्रीम लीडर को अमेरिका-इजरायल ने खात्मे की दी धमकी, आग बबूला चीन बोला- किसी भी देश की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरूरी
उन्होंने आरोप लगाया कि, हमला करने वाले के हाथ में भाजपा का झंडा था। साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ को मिल रही सफलता ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। वे डरे और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं। लेकिन, हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि आज जब हमारा क़ाफ़िला असम में रैली स्थल की और जा रहा था तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलायें भी थीं। इन गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश जी की भी गाड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर फाड़ा और पानी फेंका ।
आज जब हमारा क़ाफ़िला असम में रैली स्थल की और जा रहा था तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलायें भी थीं
इन गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश जी की भी गाड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का…
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 21, 2024
पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'
हिमंता, यह गीदड़ हरकतें करनी और करवानी छोड़ दो। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को तुम और तुम्हारे गुंडे नहीं रोक सकते।तुम कायर हो, और यह इसकी एक और मिसाल है। हम न्याय के योद्धा हैं और यह हरकतें हमारे हौसले और बुलंद करती हैं. न्याय के लिए यह महासंग्राम थमेगा नहीं। हम रुकेंगे नहीं । न्याय का हक़, मिलने तक।