Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ओडिशा में हुए रेल दुर्घटना पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, कहा-कितने लोगों की गई जान अभी भी आंकड़े सही नहीं बता पा रहे

ओडिशा में हुए रेल दुर्घटना पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, कहा-कितने लोगों की गई जान अभी भी आंकड़े सही नहीं बता पा रहे

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को लखीमपुर खीरी पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, लखीमपुर जिला समाजवादियों का गढ़ रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि जो गढ़ है वो समाजवादियों का गढ़ दोबारा बन जाए। इस दौरान उन्होंने कृषि कानून का बिना नाम लिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिन कंपनियों के लिए काले कानून लाए गए थे, उन्हीं कंपनियों ने आपका पूरा गेहूं खरीद लिया। अगर सरकार ईमानदार है तो बताए कि सरकार ने कितना गेहूं खरीदा, कोई आंकड़ा है?

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, ट्रिपल इंजन उड़ीसा में भिड़ गए, वहां पर कितने लोगों की जान चली गई बताओ, अभी भी आंकड़े सही नहीं बता पा रहे हैं। और कहते थे ट्रेन में कवच है।

सुब्रत पाठक पर भी साधा निशाना
जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भाजपा के सांसद अपने गुंडों को लेकर गए और पुलिस की पिटाई की। बुलडोजर खड़ा मिलता तो शायद बुलडोजर के पीछे खड़ी होकर पुलिस बच जाती। क्या आप कल्पना कर सकते हो कि किसी सांसद का पुलिस को पता ही ना पता हो।

कस्टोडियल डेथ पर उठाया सवाल
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कस्टोडियल डेथ पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि, ये दुःख की बात है कि कस्टोडियल डेथ सबसे ज्यादा हुई है जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है।

 

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे

 

Advertisement