Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले-BJP देश में एक साथ चुनाव तो करवा सकती है, लेकिन प्रदेश में एक साथ परीक्षा नहीं, हो गया ढोंग का भंडाफोड़

अखिलेश यादव, बोले-BJP देश में एक साथ चुनाव तो करवा सकती है, लेकिन प्रदेश में एक साथ परीक्षा नहीं, हो गया ढोंग का भंडाफोड़

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर मंगलवार को यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, योगी बनाम प्रतियोगी’ छात्र हुआ माहौल। आज यूपी के प्रतियोगी परीक्षाओं के हर अभ्यर्थी, हर छात्र, हर युवक-युवती की ज़ुबान पर जो बात है वो है: ‘नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं’! उन्होंने चलवाया लाठी-डंडा, ‘नौकरी’ नहीं जिनका एजेंडा।

पढ़ें :- 'हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था लेकिन... ' PAK कप्तान ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

जब भाजपा जाएगी , तब नौकरी आएगी

अखिलेश यादव ने ​लिखा कि पूरे देश में एक साथ चुनाव तो करवा सकते हैं लेकिन एक प्रदेश में एक साथ परीक्षा नहीं। भाजपा के ढोंग का भंडाफोड़ हो गया है। छात्र कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। जब भाजपा जाएगी । तब नौकरी आएगी।

 भाजपा राज में अभ्यर्थियों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘तनाव’ है

उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंडे में सिर्फ़ ‘चुनाव’ है और भाजपा राज में अभ्यर्थियों के हिस्से में आया सिर्फ़ ‘तनाव’ है। युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। जब भाजपा जाएगी ।तब नौकरी आएगी।

पढ़ें :- 'कपिल सिब्बल को जेफरी एपस्टीन की ओर से फंड किए कार्यक्रम में मिला था पुरस्कार... ' भाजपा का बड़ा दावा, राहुल गांधी से मांगा जवाब

 बातें चांद पर पहुंचने की और सोच पाताल की, अब नहीं चलेगी सरकार झूठों और वाचाल की

पढ़ें :- 'टीपू सुल्तान की अंगूठी पर 'राम' लिखा था! गांधी ने उन्हें हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बताया' ओवैसी ने भाजपा पर किया पलटवार

अखिलेश यादव ने ​लिखा कि बातें चांद पर पहुंचने की और सोच पाताल की, अब नहीं चलेगी सरकार झूठों और वाचाल की। अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! जब भाजपा जाएगी।
तब नौकरी आएगी।

क्या अलग-अलग दिन हो रहे चुनावों में भी भाजपा नॉर्मलाइज़ेशन का फ़ार्मूला लगाएगी?

पढ़ें :- VIDEO: चंदे का विरोध करने पर भाजपा नेता ने मंदिर के पुजारी के भाई को लातों से पीटा, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद

उन्होंने कहा कि क्या अलग-अलग दिन हो रहे चुनावों में भी भाजपा नॉर्मलाइज़ेशन का फ़ार्मूला लगाएगी? अभिभावक कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा। जब भाजपा जाएगी ।तब नौकरी आएगी।

Advertisement