1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अरिजीत सिंह–BTS मेंबर कर रहे है कोलैब: BTS मेंबर जुंगकुक ने की सीक्रेट मीटिंग की फोटो साझा

अरिजीत सिंह–BTS मेंबर कर रहे है कोलैब: BTS मेंबर जुंगकुक ने की सीक्रेट मीटिंग की फोटो साझा

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनका इंटरनेशनल कोलैब। साउथ कोरियाई सुपरस्टार जियोन जुंगकुक के साथ उनके नए प्रोजेक्ट की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दरअसल, BTS के मेंबर जुंगकुक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अरिजीत सिंह के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं।

By Harsh 
Updated Date

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है उनका इंटरनेशनल कोलैब। साउथ कोरियाई सुपरस्टार जियोन जुंगकुक के साथ उनके नए प्रोजेक्ट की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दरअसल, BTS के मेंबर जुंगकुक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अरिजीत सिंह के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों सिंगर साथ बैठकर खाना खाते, म्यूजिक पर काम करते और गिटार सेशन एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों म्यूजिक रूम में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जो किसी बड़े प्रोजेक्ट की ओर इशारा करती है।

पढ़ें :- Independence Day 2026: आजादी के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सितारों ने ऐसे दी देशवासियों को शुभकामनाएं

सबसे ज्यादा चर्चा जुंगकुक के कैप्शन की हो रही है। उन्होंने खुलासा किया कि वह चुपचाप भारत आए थे, न किसी शो के लिए, न कैमरों के लिए, बल्कि सिर्फ म्यूजिक के लिए। इस दौरान उन्होंने अरिजीत सिंह से मुलाकात की और दोनों ने मिलकर एक खास गाना तैयार किया। जुंगकुक ने लिखा, “हमने साथ बैठकर बातें कीं, कहानियां शेयर कीं और कुछ बहुत ही सच्चा और दिल से बनाया।” उन्होंने यह भी बताया कि यह गाना जल्द रिलीज होगा और फैंस से धैर्य रखने की अपील की। इस खबर के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर लोग इस इंटरनेशनल कोलैब को लेकर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं।

इससे पहले अरिजीत सिंह ब्रिटिश पॉप स्टार एड शीरन के साथ ‘सैफायर’ गाने में नजर आ चुके हैं, जिसमें शाहरुख खान का कैमियो भी चर्चा में रहा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि अरिजीत और जुंगकुक की यह जुगलबंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में कितना बड़ा धमाका करती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...