1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US-Iran war LIVE :  युद्धविराम वार्ता के बीच अमेरिका ने ईरान के दो ड्रोन मार गिराए ,  जहाजों की आवाजाही जारी

US-Iran war LIVE :  युद्धविराम वार्ता के बीच अमेरिका ने ईरान के दो ड्रोन मार गिराए ,  जहाजों की आवाजाही जारी

. अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच युद्ध विराम प्रस्ताओं और वर्ता के बीच दोनों तरफ से हमले जारी है। दोनों तरफ से हमलों के बीच देशों का कहना है कि वह आत्मरक्षा और बचाव के लिए मिसाइलों और ड़ोन का इस्तेमाल कर रहे है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US-Iran war :  अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच युद्ध विराम प्रस्ताओं और वर्ता के बीच दोनों तरफ से हमले जारी है। दोनों तरफ से हमलों के बीच देशों का कहना है कि वह आत्मरक्षा और बचाव के लिए मिसाइलों और ड़ोन का इस्तेमाल कर रहे है। इन सब परिस्थितियों के बीच अमेरिकी सेना ने ईरान के दो ड्रोन मार गिराए हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने गुरुवार की देर रात होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे ईरान के दो ड्रोन मार गिराए हैं।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया में एक और घातक युद्ध, यमन-सऊदी संघर्ष से बढ़ी क्षेत्रीय चिंता

खबरों के अनुसार, अधिकारी ने NBC न्यूज़ को बताया, “ऐसा लगता है कि ईरान ने आज रात होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़र रहे कमर्शियल जहाजों पर हमला करने की कोशिश की। अमेरिकी सेना ने ईरान के दो ‘वन-वे अटैक ड्रोन'(‘One-way attack drone’) मार गिराए। जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही जारी है।”

दूसरी तरफ ईरानी मीडिया के अनुसार, इस संभावित समझौते के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए 60 दिन का समय तय किया जाएगा। इस दौरान यूरेनियम के भंडार (Uranium deposits), प्रतिबंधों में ढील और लंबे समय के लिए किए जाने वाले वादों जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

वहीं युद्धविराम और समझौते को लेकर ट्रंप ने कहा, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोतबा खामेनेई (Supreme Leader Ayatollah Mojtaba Khamenei) इसे मंज़ूरी देने के लिए तैयार हैं। ख़बरों के मुताबिक, खामेनेई युद्ध के पहले दिन घायल हो गए थे और तब से वे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं।

पढ़ें :- अमेरिका ने अपने वॉरशिप पर हमले का दिया जवाब, ओमान में हमलाकर ईरानी तेल टैंकर को डूबाया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...