1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video-ईरान ने होर्मुज पर अमेरिका के सबसे घातक F-15 जेट को किया ढेर! ट्रंप की चेतावनी के बीच बढ़ा तनाव

Video-ईरान ने होर्मुज पर अमेरिका के सबसे घातक F-15 जेट को किया ढेर! ट्रंप की चेतावनी के बीच बढ़ा तनाव

Iran shoots down US F-15 Jet: दुनिया की नजरें इस वक्त खाड़ी देशों पर टिकी हैं, जहां हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब उस मुकाम पर पहुंच गया है, जहां से सिर्फ विनाश की गंध आ रही है। ताज़ा और सनसनीखेज रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास उड़ रहे अमेरिका के एक और शक्तिशाली फाइटर जेट F-15 को अपनी मिसाइल का निशाना बनाया है।

By santosh singh 
Updated Date

Iran shoots down US F-15 Jet: दुनिया की नजरें इस वक्त खाड़ी देशों पर टिकी हैं, जहां हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब उस मुकाम पर पहुंच गया है, जहां से सिर्फ विनाश की गंध आ रही है। ताज़ा और सनसनीखेज रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास उड़ रहे अमेरिका के एक और शक्तिशाली फाइटर जेट F-15 को अपनी मिसाइल का निशाना बनाया है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए उसके पावर प्लांट्स को तबाह करने की धमकी दी थी।

पढ़ें :- ईरान ने की UAE के तेल टैंकरों पर मिसाइल हमला, 1 भारतीय नाविक की मौत, 8 अन्य घायल

सुपर पावर के F-15 पर ईरानी मिसाइल का प्रहार

पढ़ें :- अमेरिकी हमलों से दहला ईरान, तेहरान ने होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर की भीषण गोलीबारी

ईरान के ज्वाइंट एयर डिफेंस हेडक्वार्टर ने रविवार को एक बयान जारी कर पूरी दुनिया को चौंका दिया। ईरान का दावा है कि उनके रडार ने दक्षिणी तटों के पास एक दुश्मन F-15 फाइटर जेट को ट्रैक किया था। जैसे ही यह विमान उनकी सीमा के करीब आया, ईरान की ‘सतह से हवा में मार करने वाली’ अत्याधुनिक मिसाइल प्रणालियों ने उसे लॉक कर दिया और निशाना साधा। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें आसमान में एक जलता हुआ गोला गिरता हुआ दिख रहा है, जिसे फाइटर जेट बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक पेंटागन या अमेरिकी सेना की ओर से इस नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ईरान के इस आक्रामक तेवर ने युद्ध की आग में घी डालने का काम किया है।

$100 मिलियन का स्टील्थ जेट F-35 भी हुआ था शिकार

यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने अमेरिकी वायुसेना को चुनौती दी है। इससे ठीक पहले, दुनिया के सबसे महंगे और आधुनिक लड़ाकू विमानों में शुमार F-35 ‘लाइटनिंग II’ को भी ईरान ने निशाना बनाया था। $100 मिलियन से ज्यादा की कीमत वाला यह पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ जेट रडार की नजरों से बचने के लिए जाना जाता है, लेकिन ईरान के रडार ने इसे न सिर्फ पकड़ा बल्कि इस पर घातक हमला भी किया। उस घटना में पायलट ने चमत्कारिक ढंग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त विमान को मिडिल ईस्ट के एक सैन्य ठिकाने पर इमरजेंसी लैंडिंग कराकर अपनी जान बचाई थी।

ट्रंप का अल्टीमेटम और जलता हुआ होर्मुज

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ‘ट्रुथ सोशल’ पर चेतावनी दी थी कि अगर 48 घंटे के भीतर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता साफ नहीं किया, तो अमेरिका उसके सबसे बड़े बिजली संयंत्रों को मिट्टी में मिला देगा। ट्रंप का कहना है कि ईरान की सैन्य ताकत खत्म हो रही है, लेकिन लगातार हो रहे ये हवाई हमले कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। होर्मुज स्ट्रेट, जहाँ से दुनिया का पांचवां हिस्सा तेल गुजरता है, अब एक युद्ध का मैदान बन चुका है। अगर अमेरिका जवाबी कार्रवाई करता है, तो यह संघर्ष सीधे तौर पर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और शांति को मलबे में तब्दील कर सकता है।

पढ़ें :- युद्धग्रस्त ईरान की मदद के लिए आगे आए कश्मीरी : बर्तन, जेवर, मवेशी और सैलरी देकर इकट्ठा किया चंदा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...