Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपचुनाव के नतीजे से पहले ईवीएम का मामला उठा, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

उपचुनाव के नतीजे से पहले ईवीएम का मामला उठा, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे कल आएंगे। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

उन्होंने ट्वीट कर​ लिखा है कि, ‘जब जर्मनी ने EVM से चुनाव को असंवैधानिक मानते हुए 2009 में ही समाप्त कर दिया है तो उनकी विदेश मंत्री को EVM दिखाकर सरकार क्या साबित करना चाहती है।’ दरअसल, उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी और जर्मनी के विदेश मंत्री की ईवीएम के साथ फोटो भी शेयर की है।

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 

उन्होंने लिखा कि जो देश खुद ईवीएम पर भरोसा नहीं करता वह दूसरे को ईवीएम की बारीकी सिखा रहा है यह हास्यास्पद है। बता दें कि, मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आ जाएंगे।

Advertisement