लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक वीडियो को शेयर करते हुए सरकार को घेरा है। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपाइयों को ईमान की रोटी नहीं पचती। भाजपा सरकार में जिनका भी उत्पीड़न हो रहा है, उसके पीछे बात ये नहीं है कि वो कहां का है, वो जो कोई भी ही, अगर वो मेहनत करके ईमानदारी से दो जून की रोटी कमा रहा है, मजबूर है, बेबस है या वंचित समाज का है तो वो भ्रष्ट भाजपा सरकार के शोषण-उत्पीड़न का शिकार होगा ही।
पढ़ें :- सरकार बनी तो महिलाओं को साल में देंगे 40 हजार रुपया...अखिलेश यादव ने किया बड़ा एलान
भाजपा द्वारा गरीबों के विरोध की असली वजह सबको समझनी चाहिए, जो बहुत गहरी है, जिसकी जड़ में मनोविज्ञान है। भाजपाइयों को लगता है कि ‘ईमान की रोटी कमानेवाले’ सैद्धांतिक रूप से भाजपाइयों की पैसे की उस भूख के ख़िलाफ़ हैं, जो बेईमानी से ही पैसा कमाना जानती है।
भाजपाइयों को ईमान की रोटी नहीं पचती।
भाजपा सरकार में जिनका भी उत्पीड़न हो रहा है, उसके पीछे बात ये नहीं है कि वो कहाँ का है, वो जो कोई भी ही, अगर वो मेहनत करके ईमानदारी से दो जून की रोटी कमा रहा है, मजबूर है, बेबस है या वंचित समाज का है तो वो भ्रष्ट भाजपा सरकार के शोषण-उत्पीड़न… pic.twitter.com/99HSYiRlSD
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 9, 2024
पढ़ें :- Assam Elections 2026 : टीएमसी ने 7 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, जानें किसको कहां से उतारा?
उन्होंने कहा, भाजपाइयों को लगता है, ईमानदारी से पैसा कमानेवाले, उनकी बेईमानी की सोच के साक्षात् विरोधी हैं, इसीलिए ऐसे ईमानदार लोगों को आम जनता की आंख के सामने से हटा देना चाहिए। कहा जाता है, जब कुछ दिखना बंद हो जाता है, तो लोग उसके बारे में सोचना भी बंद कर देते हैं। इसीलिए भाजपा ग़रीबों-मेहनतकशों को हटा रही है।
देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र में तीन पीढ़ियों से पटरी लगाकर अपना पेट भरनेवाले गुजराती समाज के लोगों की आवाज़ सुनी जाए और उनके रोज़गार को हर हाल में बचाया जाए। बनारसी-गुजराती कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।