Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Akshaya Tritiya Panchgrahi Yoga 2023: अक्षय तृतीया पर बना रहा पंचग्रही योग, कई वर्षों बना विशेष संयोग

Akshaya Tritiya Panchgrahi Yoga 2023: अक्षय तृतीया पर बना रहा पंचग्रही योग, कई वर्षों बना विशेष संयोग

By अनूप कुमार 
Updated Date

Akshaya Tritiya Panchgrahi Yoga 2023 : प्रत्येक वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023, शनिवार को मनाई जाएगी।यह पर्व ग्रह नक्षत्रों के एक विशेष संयोग होने पर मनाया जाता है। अक्षय तृतीया पर सूर्य व चंद्रमा अपनी उच्च राशि में रहते हैं। ‘अक्षय’ शब्द का अर्थ है शाश्वत, जिसका कभी अंत नहीं होता। इसलिए, अक्षय तृतीया 2023 सभी के लिए अनंत समृद्धि, आशीर्वाद, खुशी, सफलता और आनंद के शुभ फलदायी होगा। अक्षय तृतीया का पर्व शुभ कार्यों और इस दिन सोना खरीदने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन खरीदारी के साथ-साथ दान-पुण्य के काम करने का भी बहुत महत्व माना जाता है।अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

इस साल अक्षय तृतीया पर 125 साल बाद मेष राशि में 5 ग्रह सूर्य, गुरु, बुध, राहु और यूरेनस पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे। वहीं अक्षय तृतीया पर सूर्य मेष में और चन्द्रमा वृषभ यानी दोनों ही ग्रह अपनी उच्च राशि में होते है। जबकि इस दिन चंद्रमा और शुक्र दोनों वृष राशि में होकर बेहद शुभ फलदायी स्थिति में होंगे।

वृषभ राशि
अक्षय तृतीया पर पंचग्रही योग का वृषभ राशि के लोग खासकर कला से जुड़े लोगों को लाभ देगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का पर्व बहुत लाभकारी होने वाला है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग अक्षय तृतीया पर वाहन खरीदने में सफल होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को अक्षय तृतीया पर धन समृद्धि प्राप्त होगी।

Advertisement