Viral- Video: अलास्का (Alaska) के बेरिंग सागर से एक बेहद मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो (Video) सामने आया है। समुद्र में नाव पलटने के बाद 15 साल का एक लड़का करीब तीन दिनों तक उसी नाव के सहारे समुद्र में बना रहा। जब रेस्क्यू टीम की नजर उस पर पड़ी तो वह पलटी हुई नाव के ऊपर बैठा मिला। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि इस हादसे में उसके दो रिश्तेदारों की जान चली गई।
पढ़ें :- धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसने से बड़ा हादसा, दो महिलाओं की मौत, कई घायल
बताया गया है कि जिस इलाके में यह हादसा हुआ, वहां पानी का तापमान जीरो डिगरी से भी कम रहता है। ऐसे हालात में कई घंटों तक समुद्र में टिके रहना अपने आप में बड़ी चुनौती थी। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने लड़के को रेस्क्यू करने की पुष्टि की है।
हवा से दिखा पीली जैकेट वाला लड़का, फिर शुरू हुआ बचाव अभियान
यह समूह अलास्का के सेंट लॉरेंस द्वीप से बीते शुक्रवार को मछली पकड़ने के लिए निकला था। रविवार सुबह तक वापस लौटने की योजना थी, लेकिन इसी दौरान उनकी नाव हादसे का शिकार हो गई।
सोमवार सुबह अमेरिकी कोस्ट गार्ड के एयर क्रू ने समुद्र में पलटी हुई नाव पर लड़के को देख लिया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। बचाव दल ने उसके पास एक राफ्ट और जरूरी सामान पहुंचाया और आसपास मौजूद मछली पकड़ने वाली नाव द नॉर्थवेस्ट एक्सप्लोरर के क्रू को भी सूचना दी।
पढ़ें :- जूता गीला ना हो, इसलिए पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर पर सवार हो गया: एसडीएम ने निलंबित किया
रेस्क्यू के सामने आए वीडियो में लड़का पीले रंग की जैकेट पहने दिखाई देता है। बचाव दल की नाव उसके करीब पहुंचती है और क्रू उसकी ओर रस्सी बढ़ाता है। इसके बाद उसे धीरे-धीरे बचाव बास्केट तक लाया गया और नाव में सुरक्षित पहुंचाया गया।
रेस्क्यू के बाद हाइपोथर्मिया के लक्षण दिखे
कोस्ट गार्ड के मुताबिक, लड़के को नाव पर लाए जाने के समय शरीर का तापमान काफी गिरने के संकेत दिखाई दे रहे थे। मछली पकड़ने वाली नाव के क्रू ने उसे कंबल और हॉट पैक की मदद से गर्म किया।
रेस्क्यू के दौरान लड़के ने बताया कि उसका एक भाई अभी भी पलटी हुई नाव के नीचे था। उसने यह भी जानकारी दी कि उसका चचेरा भाई पिछली रात समुद्र में बह गया था। अधिकारियों ने बाद में हादसे में उसके भाई और कजिन की मौत की पुष्टि की। अधिकारियों ने इस घटना में शामिल लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। वहीं, ‘द नॉर्थवेस्ट एक्सप्लोरर’ के कैप्टन एडम व्हाइट ने लड़के के हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि उसने बेहद कठिन परिस्थितियों में असाधारण धैर्य दिखाया।
15 साल का किशोर
3 दिन तक 'मौत' से लड़ा और हरा दिया।पढ़ें :- Video- रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने किया हमला, वन अधिकारी पर झपटा: बाल-बाल बची जान
अलास्का के खून जमा देने वाले ठंडे बेरिंग सागर में नाव पलट गई थी।
इस हादसे में 15 साल के इस बच्चे के दो भाइयों की मौत हो गई।
यह बच्चा किसी तरह खुद को बचाते हुए उलटी पड़ी नाव पर आकर बैठ गया।जिस वक्त हादसा हुआ वहां आस-पास… pic.twitter.com/88ou2go8os
— SKY (@ysatyandra) September 12, 2026