Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने किया खुलासा, बॉयफ्रेंड को लेकर कहीं ये बातें…

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने किया खुलासा, बॉयफ्रेंड को लेकर कहीं ये बातें…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर बेहद ही सक्रियर रहती हैं, जिसके कारण वह बहुत ही पॉप्युलर हैं। यूट्यूब के अपने चैनले पर वह लाइफ से जुड़ी और कई इंट्रेस्टिंग चीजों को शेयर करती रहती हैं। उनका रीसेंट यूट्यूब वीडियो ‘गल टॉक’ पार्ट 2 है। इसमें उन्होंने बॉयफ्रेंड से जुड़ी कई बातों को शेयर किया है। उन्होंने इसमें कहा कि वह बॉयफ्रेंड बनाने की पहल की थीं। यही नहीं पहले किस के लिए भी इनीशिएट करने वाली आलिया ही थीं।

पढ़ें :- Ayushmann Khurrana Video: लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने के लिए आयुष्मान खुराना ने फैन्स से की अपील

आलिया इस वीडियो में अपनी रूममेट इदा के साथ दिख रहीं हैं। इसमें वह कर रहीं है कि बॉयफ्रेंड शेन से वह डेटिंग ऐप पर मिली थीं। दो महीने तक चैटिंग करने के बाद वे दोनों मिले तो आलिया उम्मीद कर रही थीं कि उनके बॉयफ्रेंड उनको किस करेंगे। आलिया बताती हैं, उसने किस नहीं किया शायद वह सोच रहा होगा कि पता नहीं मैं कंफर्टेबल हूं या नहीं तो मैंने ही किस कर लिया।

सिचुएशन बहुत अजीब हो गई थी क्योंकि मैं इस बारे में बहुत सोच रही थी। मैं काफी नर्वस भी थी। हम बात कर रहे थे और सेंटेंस के बीच में ही मैंने किस कर लिया। आलिया ने बताया कि फिजिकली लड़कों में उन्हें बाल, आंखें और स्माइल पसंद हैं।

साथ ही बताया कि उनमें ह्यूमर होना चाहिए और वह दूसरों से किस तरह पेश आते हैं यह भी मायने रखता है। जैसे वेटर वगैरह से कैसा व्यवहार करते हैं। आलिया ने बताया कि एंग्जाइटी को दूर रखने के लिए वह खुद को बिजी रखती हैं। यह बात उनके थेरपिस्ट ने भी सिखाई है। उन्होंने कहा कि आप खुद को बिजी रखें या जरूरत पड़े तो प्रोफेशनल की मदद लेना बेस्ट है।

 

पढ़ें :- Aamna Sharif  Hot Pic: आमना शरीफ ने शेयर की फ्रॉक स्टाइल ड्रेस में हॉट तस्वीरें, इंटरनेट पर मचा कोहराम
Advertisement