Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Alia Kashyap Engagement: आलिया ने बॉयफ्रेंड संग रचाई सगाई, शाहरुख की बेटी सुहाना ने साड़ी में लूटी महफ़िल

Alia Kashyap Engagement: आलिया ने बॉयफ्रेंड संग रचाई सगाई, शाहरुख की बेटी सुहाना ने साड़ी में लूटी महफ़िल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Alia Kashyap Engagement: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने बृहस्पतिवार, 3 अगस्त को बॉयफ्रेंड Shane Gregoire संग मुंबई में सगाई की। इस सगाई में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं। सुहाना ने ब्लू साड़ी पहनी थी।

पढ़ें :- Mother's Day Special: बॉलीवुड की ये सिंगल मदर्स ने इंडस्ट्री में कुछ इस तरह बजाय अपने नाम का डंका

खूबसूरत ब्लू साड़ी के साथ मैचिंग पर्स और लाइट मेकअप में सुहाना बहुत खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर उनका लुक छाया हुआ है।सोशल मीडिया पर सुहाना खान की फोटोज और वीडियो छाई हुई हैं। उनके लुक पर प्रशंसक फिदा हो गए हैं। प्रशंसकों का कहना है कि सुहाना क्लासी लग रही हैं।


आलिया और शेन की सगाई में पलक तिवारी और वरुण धवन की भतीजी भी पहुंची थीं, मगर सारी लाइमलाइट सुहाना ने अपने ब्राइट लुक से लूटी। यहां तक कि आलिया की बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर भी पेस्टल पिंक कलर की साड़ी पहने थीं। आलिया कश्यप ने स्वयं भी लाइट कलर का लहंगा पहना था।

Advertisement