1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha Election 4th Phase Voting: चौथे चरण में 10 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर मतदान जारी, ये दिग्गज मैदान में

Lok Sabha Election 4th Phase Voting: चौथे चरण में 10 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर मतदान जारी, ये दिग्गज मैदान में

Lok Sabha Election 4th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान आज (13 मई) सुबह से जारी है, जोकि शाम 6 बजे तक चलेगा। चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों के पर वोट डाले जाएंगे। जिनमें आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, जम्मू और कश्मीर की 1, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और झारखंड 4 सीटें शामिल हैं। वहीं, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत आज शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगी। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Lok Sabha Election 4th Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान आज (13 मई) सुबह से जारी है, जोकि शाम 6 बजे तक चलेगा। चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों के पर वोट डाले जाएंगे। जिनमें आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, जम्मू और कश्मीर की 1, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 और झारखंड 4 सीटें शामिल हैं। वहीं, कई दिग्गज नेताओं की किस्मत आज शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगी।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

चौथे चरण में इन सीटों पर मतदान

आंध्र प्रदेश : अराकू (एसटी), श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम (एससी), राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापटला (एससी), ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, नेल्लोर, तिरुपति (एससी), राजमपेट, चित्तूर (एससी)।

तेलंगाना : आदिलाबाद (एसटी), पेद्दापल्ली (एससी), करीमनगर, निजामाबाद, जहीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नलगोंडा, नागरकुर्नूल (एससी), भुवनागिरी, वारनफाल (एससी), महबूबाबाद (एसटी), खम्मम

उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, धरुहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराईच (एससी)

पढ़ें :- Viral : सहारनपुर में दूल्हे ने 20 किमी का सफर हेलीकॉप्टर से तय किया,गांव की लड़कियों ने कहा कि मुझे भी चाहिए ऐसा दूल्हा

महाराष्ट्र : नंदुरभार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड

पश्चिम बंगाल : बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर

मध्य प्रदेश : देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

ओडिशा : कालाहांडी, नबरंगपुर (एसटी), बेरहामपुर, कोरापुट (एसटी)

बिहार : दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, मुंगेर

पढ़ें :- युवती ने वीडियो कॉल में बॉयफ्रेंड को फांसी का फंदा दिखाया, बोली- शादी कर लो वरना..., 3 घंटे बाद मिला शव

झारखंड : बीरभूम, सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू

जम्मू और कश्मीर : श्रीनगर

ये दिग्गज मैदान में…

चौथे चरण में जिन सीटों पर वोटिंग जारी हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से सपा से अखिलेश यादव, लखीमपुर खीरी से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, तेलंगाना के हैदराबाद से भाजपा की माधवी लता, AIMIM के असदुद्दीन औवेसी, बिहार के बेगुसराय से गिरिराज सिंह, उजियारपुर से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मुंगेर से जदयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, आंध्र प्रदेश के कडपा से वाईएस शर्मिला, झारखंड के खूंटी से अर्जुन मुंडा, पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और यूसुफ पठान अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कुल 543 सीटों पर सात चरणों में वोटिंग हो रही है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण को मिलाकर कुल 283 सीटों पर मतदान हो चुका है। वहीं, आज चौथे चरण में 96 सीटों पर वोटिंग पूरे होने के साथ ही कुल 379 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। यानी बाकी 3 चरणों में 164 सीटों पर मतदान करवाया जाएगा। चुनाव के नतीजे 4 को जून आएंगे।

पढ़ें :- ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो’, खरगे के बयान पर BJP का पलटवार, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा सियासी विवाद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...