Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अलका लांबा ने दागा सवाल, बोलीं- मोदी-शाह की जो CD दिल्ली विधानसभा में चली थी, 2015 में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई, 10 साल से जांच किसने रोक रखी है?

अलका लांबा ने दागा सवाल, बोलीं- मोदी-शाह की जो CD दिल्ली विधानसभा में चली थी, 2015 में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई, 10 साल से जांच किसने रोक रखी है?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यालय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा गुरुवार को कहा कि ये दिल्ली सरकार (Delhi Government) के मंत्री कपिल मिश्रा हैं, इनके पास नरेंद्र मोदी और अमित शाह की CD थी, जो दिल्ली विधानसभा (Delhi Legislative Assembly) में चलाई गई थी। ये CD सुप्रीम कोर्ट को 2015 में सौंपी गई थी, लेकिन 10 साल से इसकी जांच करने का काम किसने रोक रखा है? कपिल मिश्रा ने दिल्ली विधानसभा (Delhi Legislative Assembly) में बताया था कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब लड़की को सरकारी गाड़ी में मुख्यमंत्री के घर ले जाते थे, उसे साथ वाले कमरे में रखते हैं और क्या होता है? ये सब उस CD में है। एक प्रोफेसर हैं- मधु पूर्णिमा किश्वर (Madhu Purnima Kishwar)। इन्होंने ‘मोदीनामा’ किताब लिखी है, वो एक ट्वीट में लिखती हैं कि उन्होंने भी वो CD देखी है, लेकिन उसकी जांच को रोका हुआ है। दूसरे BJP के नेता सुब्रमण्यम स्वामी, नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पूरी BJP उस पर चुप है। जिन महिला नेताओं की ओर ये इशारा हो रहा है, वो पूर्व मंत्री क्यों चुप हैं?

पढ़ें :- मल्लिकार्जुन खरगे, बोले-'चढ़ावा चोरी' पर चुप क्यों हैं नरेंद्र मोदी? राष्ट्रीय सुरक्षा की किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए अनदेखी

गोवा में BJP पार्षद का बेटा लगभग 20-30 नाबालिग बच्चियों का सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया, पुलिस, सरकार, मुख्यमंत्री इससे हैं अंजान

गोवा में BJP पार्षद सुशांत नायक के बेटे सोहम सुशांत नायक ने लगभग 20-30 नाबालिग बच्चियों का सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया। वो उनके वीडियो बनाकर वायरल करता रहा। यह काम वह पिछले 3 साल से लगातार कर रहा था, लेकिन BJP सरकार चुप थी। उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस, सरकार, मुख्यमंत्री का कहना था कि इस बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं था। जब पीड़ित परिवार के साथ लोग सड़कों पर उतरे तो मामला दर्ज किया गया।

प्रज्वल रेवन्ना पर मास रेपिस्ट आरोप लगे और नरेंद्र मोदी उसके लिए वोट मांगते हैं

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक में BJP की डबल इंजन सरकार में प्रज्वल रेवन्ना पर मास रेपिस्ट होने के आरोप लगे और साबित भी हुए। नरेंद्र मोदी को इसकी जानकारी थी, फिर भी नरेंद्र मोदी उसके लिए वोट मांगते हैं। उत्तराखंड में BJP की डबल इंजन सरकार में अंकिता भंडारी के साथ जघन्य अपराध BJP नेता के रिसॉर्ट पर होता है। इस केस में BJP के बड़े नेता दुष्यंत गौतम का नाम सामने आता है, जो कि नरेंद्र मोदी के करीबी हैं। चंबा में BJP के विधायक हंसराज पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है, लेकिन न तो इसे पार्टी से निकाला जा रहा है और न ही विधायकी खत्म की जा रही है।

BJP नेताओं और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ महिला अपराध के गंभीर मामले सामने आते रहे हैं

BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर एक नाबालिग बेटी के बलात्कार के दोषी करार दिए गए, लेकिन BJP इनके बचाव में साथ नजर आई। BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन मोदी सरकार इनके बचाव में खड़ी रही। आज ये मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। हरियाणा में खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, लेकिन BJP ने इन्हें फिर भी टिकट दे दिया। BJP नेताओं और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ महिला अपराध के गंभीर मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी और BJP हमेशा ही उनका संरक्षण करती रही है।

पढ़ें :- PM मोदी के बयान पर CJP का पलटवार, प्रवक्ता सौरव दास ने युवाओं को बांटने का लगाया आरोप

सजा काट रहे बालात्कारी गुरमीत राम रहीम को 15-15 बार पेरोल मिलता है, क्योंकि चुनाव में BJP के लिए वोट इकट्ठा करना है

सजा काट रहे बालात्कारी गुरमीत राम रहीम को 15-15 बार पेरोल मिलता है, क्योंकि चुनाव में BJP के लिए वोट इकट्ठा करना है। बलात्कारियों ने अपने नाम में राम और रहीम रखा हुआ है, तब धार्मिक भावनाएं आहत क्यों नहीं होती हैं?तो वहीं रेप के मामले में ही दोषी आसाराम को बनारस के बाबा विश्वनाथ मंदिर में VIP गेट से एंट्री करवाकर दर्शन कराए जाते हैं। BJP की मानसिकता बेहद खराब है, वो चुनाव में वोट बटोरने के लिए इन बालात्कारी बाबाओं का सहारा लेती है।

एपस्टीन फाइल्स में भारत के कई नेताओं के नाम हैं, इसलिए मोदी सरकार उसे भी दबाकर खत्म कर रही है

अलका लांबा ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में भारत के कई नेताओं के नाम हैं, इसलिए मोदी सरकार उसे भी दबाकर खत्म कर रही है। मोदी के मंत्री हरदीप पुरी ने खुद कहा कि वो एप्सटीन से मिले थे, लेकिन संसद में इस बात पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। BJP की सांसद कहती हैं कि वे राहुल जी से असहज महसूस करती हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि आप BJP के बलात्कारी नेताओं के साथ कोर्ट असहज होकर जाएंगी या गर्व और सम्मान के साथ जाएंगी?

Advertisement