Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कोविड-19 से जंग में भारत के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है अमेरिका : जो बिडेन

कोविड-19 से जंग में भारत के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा है अमेरिका : जो बिडेन

By संतोष सिंह 
Updated Date

 

पढ़ें :- कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, लगाए थे पार्टी पर गंभीर आरोप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि उनका देश कोविड-19 से निपटने के लिए भारत को विभिन्न तरीकों से भारत की काफी सहायता कर रहा है।

श्री बिडेन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा कि हम ब्राजील की मदद कर रहे हैं। हम भारत की काफी सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। हम भारत को ऑक्सीजन और वैक्सीन बनाने के काम आने वाली मशीनों के पुरजे भेज रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कनाडा और मैक्सिको भेज दी व अन्य देशों से इसके लिए चर्चा कर रहे हैं। इस मौके पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन सॉकी ने कहा कि एस्ट्राज़ेनेका को भारत के लिए विनिर्माण आपूर्ति का आदेश दिया गया है, जिससे भारत को दो करोड़ से अधिक डोज मिलेंगे।

पढ़ें :- खड़गे का EC पर बड़ा अटैक,'वोटिंग आंकड़ा जारी करने में इतनी देरी क्यूं, क्या यह अंतिम परिणामों में गड़बडी करने का प्रयास तो नहीं है?
Advertisement