Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold Price : अमेरिका में चला ‘ट्रंप कार्ड’, तो एक ही दिन में 2000 रुपए से ज्यादा गिरा गोल्ड का दाम, चांदी का उड़ा रंग

Gold Price : अमेरिका में चला ‘ट्रंप कार्ड’, तो एक ही दिन में 2000 रुपए से ज्यादा गिरा गोल्ड का दाम, चांदी का उड़ा रंग

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (American Presidential Election) में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की विक्ट्री के बाद सोने-चांदी का रंग उड़ गया है। सोने का दाम एक दिन में 2000 रुपए से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। MCX पर सोने के भाव 76500 के नीचे आ गए हैं। कल एमसीएक्स (MCX) पर सोने का दिसंबर वायदा 78,593 रुपए तक पहुंच गया था। 23 अक्टूबर को इसके दाम रिकॉर्ड 78,919 रुपए तक पहुंचे थे। रिकॉर्ड हाई से सोने के दाम 2500 रुपए से ज्यादा टूटे हैं। COMEX पर भी सोने के दाम लगातार दूसरे दिन गिरे हैं। अमेरिका में कल सोने का भाव करीब 100 डॉलर टूटा था। 30 अक्टूबर को सोने ने 2802 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड हाई बनाया था। अब तक रिकॉर्ड हाई से इसके दाम करीब 150 डॉलर टूटे हैं।

पढ़ें :- Tsunami Alert : दक्षिण प्रशांत महासागर में टोंगा के पास आया 7.6 तीव्रता का ज़ोरदार भूकंप, सुनामी की आशंका!

चांदी का उड़ा रंग?

चांदी का भी रंग उड़ गया है। चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 10000 रुपए तक गिर गए हैं। MCX पर चांदी 90500 रुपए के नीचे फिसल गई है। कल भी इसकी कीमतों में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई थी। 23 अक्टूबर को इसके दाम रिकॉर्ड 100,081 रुपए तक पहुंच गए थे। COMEX पर भी लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट जारी रही। इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में बुधवार को चांदी के दाम 31 डॉलर के भी नीचे फिसल गए।

सोने-चांदी में गिरावट के कारण

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) और बॉन्ड यील्ड (Bond Yield) में मजबूती से सोने-चांदी पर दबाव बना है। डॉलर इंडेक्स 4 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत से डॉलर इंडेक्स (Dollar Index)  और बॉन्ड यील्ड में तेजी आई है। अब बाजार की नजर अमेरिकी फेड की बैठक पर है। बाजार में 97 फीसदी लोगों को दरें 0.25 फीसदी घटने की उम्मीद है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: चलती ट्रेन में तीन यात्रियों को खिलाया गया जहर, एक की हालत गंभीर

गौरतलब है कि सोने और चांदी की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव कई कारकों से प्रभावित होते हैं। इनमें सोने की ग्लोबल डिमांड, देशों के बीच मुद्रा मूल्यों में उतार-चढ़ाव, मौजूदा ब्याज दरें और सोने के ट्रेड पर लागू सरकारी नियम जैसे कारक शामिल हैं। इसके अलावा ग्लोबल इवेंट जैसे ग्लोबल इकोनॉमी की स्थिति और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती है।

Advertisement