Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग के बीच ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, बोलीं-हमारी जीत का है संकेत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग के बीच ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा, बोलीं-हमारी जीत का है संकेत

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  2026 (West Bengal Assembly elections 2026)  के पहले चरण में बंपर मतदान के बाद, सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। बता दें कि 23 अप्रैल 2026 को प्रथम चरण के दौरान 152 सीटों पर हुए मतदान में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोलकाता की रैली में कहा कि अब तक हुए मतदान के आंकड़े और लोगों का उत्साह यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) पहले से ही जीत की स्थिति में है। सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि SIR के विरोध में बंगाल में बंपर वोटिंग हुई है।

पढ़ें :- यूपी संस्कृत बोर्ड का टॉपर रजनीश यादव फर्जीवाड़े में फंसा, अंकतालिका निरस्त, योगी से मिला 1 लाख का इनाम भी होगा वापस

बंगाल जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर दिल्ली की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी

उन्होंने जंगलमहल और उत्तर बंगाल से लेकर हर बूथ पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारों को टीएमसी (TMC) के लिए सकारात्मक संकेत माना है। ममता ने कहा कि यह बंपर वोटिंग उनके विकास कार्यों और लोगों के अधिकार की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष को दर्शाता है। बनर्जी ने कहा कि बंगाल जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर दिल्ली की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगी।

पढ़ें :- 'अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया' के नारे पर चल रही भाजपा सरकार, स्कूल बंद कर और तोड़ रही यूनिवर्सिटी : संजय सिंह
Advertisement