Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अमिताभ बच्चन ने उड़ाया विराट-अनुष्का का मजाक, कहा- अनुष्का के पास विराट खोली है!

अमिताभ बच्चन ने उड़ाया विराट-अनुष्का का मजाक, कहा- अनुष्का के पास विराट खोली है!

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं तथा उनका अंदाज भी ऐसा देखने को मिलता है कि कई बार फैन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते। अब अमिताभ ने फिर अपने इसी स्टाइल से प्रशंसकों को रूबरू करवा दिया है। उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली एवं उनकी वाईफ अनुष्का शर्मा का मजाक बनाया है।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

उन्होंने एक जोक के माध्यम से सभी को हंसा दिया है। सोशल मीडिया पर अमिताभ ने अपनी होली की एक तस्वीर साझा की है। रंग-बिरंगे कपड़ों में बैठे मेगास्टार ने जबरदस्त कैप्शन लिख दिया है। वे बोलते हैं- रंग अभी उतरा नहीं और त्योहार के चुटकुले बंद नहीं हुए।

अमिताभ बच्चन ने उड़ाया मजाक 

विराट और अनुष्का का सम्मान करते हुए एक जोक…ENGLISH: Anushka has a huge apartment! HINDI: अनुष्का के पास विराट खोली है। वही अब पहले यहां पर ये बता दें कि अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा वर्ड प्ले खेला है जो मराठी बोलने वाले कई व्यक्तियों के साथ सीधा कनेक्ट कर गया है।


दरअसल, मराठी भाषा में खोली का अर्थ घर होता है। ऐसे में अमिताभ का ये मजेदार अंदाज प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। उनका ये अंदाज सभी को हंसने पर विवश कर रहा है। वैसे अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर अभी तक विराट एवं अनुष्का की ओर से रिएक्ट नहीं किया गया है। ऐसे में उनके रिप्लाई की प्रतीक्षा तो सभी को रहने वाला है। वे इसे केवल एक मजाक की भांति लेते हैं या फिर इस पर आपत्ति व्यक्त करते हैं, ये देखना इंट्रेस्टिंग रहने वाला है। वैसे इससे पहले भी अमिताभ बच्चन की ओर से ऐसे पोस्ट साझा किए गए हैं।

Advertisement