HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं

प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में आरोपी JD(S) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इसको लेकर विपक्षी दलों की तरफ से लगातार भाजपा और JD(S) पर निशाना साधा जा रहा है। अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ये कोई मामूली घटना नहीं है, 2.5 हजार लड़कियों के साथ शोषण हुआ है। भाजपा के लोग लगातार उसके पक्ष में मतदान कराते रहे हैं, वोट मांगते रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में आरोपी JD(S) सांसद प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इसको लेकर विपक्षी दलों की तरफ से लगातार भाजपा और JD(S) पर निशाना साधा जा रहा है। अब राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ये कोई मामूली घटना नहीं है, 2.5 हजार लड़कियों के साथ शोषण हुआ है। भाजपा के लोग लगातार उसके पक्ष में मतदान कराते रहे हैं, वोट मांगते रहे हैं।

पढ़ें :- बीजेपी ने रची पूरी साजिश, घटना के वक्त घर पर नहीं थे केजरीवाल,स्वाति के आरोप झूठे : आतिशी

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं सुबह से बोल रहा हूं कि भाजपा के लोगों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाया था और उसके विपरीत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, बलात्कारियों को बचाने का काम किया जा रहा है। ये घटना कोई मामूली नहीं है, 2.5 हजार लड़कियों के साथ शोषण हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग लगातार उसके पक्ष में मतदान कराते रहे हैं, वोट मांगते रहे हैं। अब पता चल रहा है कि वे विदेश चले गए हैं। कहीं ना कहीं भूमिका लग रही है कि इन्हें भगाया तो नहीं गया है। वो भी तब भगाया गया है जब 26 अप्रैल का वोट डल चुका है। ये स्पष्ठ नजर आ रहा है कि वोट के लिए भाजपा के लोग किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

बता दें कि, सेक्स स्कैंडल केस में फंसे प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रज्वल के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को जनता दल (सेक्युलर) कोर कमेटी की बेंगलुरु में मीटिंग की। मीटिंग में प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड करने का फैसला हुआ। प्रज्वल हासन से पार्टी के मौजूदा सांसद और लोकसभा के कैंडिडेट भी हैं। हासन में 26 अप्रैल को सेकेंड फेज में वोटिंग हुई थी। कहा जा रहा है कि, इसके बाद प्रज्वल विदेश चले गए।

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं, मीठी चीनी के लिए बोला कड़वा झूठ 
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...