Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Chris gayle पर चढ़ा अमरीश पुरी का खुमार, Warm up कर बोले- मोगैंबो खुश हुआ … VIDEO

Chris gayle पर चढ़ा अमरीश पुरी का खुमार, Warm up कर बोले- मोगैंबो खुश हुआ … VIDEO

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस को कौन भूल सकता है। जमैका का यह आक्रामक बल्लेबाज जब मैदान में होता है तो गेंद हमेशा बाहर ही दिखती है। क्रिस गेल ने ऐसी कई मैच जिताने वाली पारियां खेली हैं, जिसे उनके फैंस आज भी याद करते हैं। क्रिस गेल अपने फैंस का जितना मनोरंजन मैदान के भीतर छक्के-चौके लगा कर करते हैं।

पढ़ें :- मयंक यादव के बिना आज KKR के खिलाफ उतरेगी LSG; जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

उतना ही वह मैदान के बाहर भी करते हैं। उनके कई सारे वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे में उनका एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिस गेल मैच से पहले वार्म अप कर रहे हैं। इस दौरान उनका एक साथी खिलाड़ी वीडियो बनाते हुए उनके पास आता है। वीडियो में वह जैसे ही क्रिस गेल का पास पहुंचता है।

क्रिस गेल ने शेयर किया वीडियो 

क्रिस गेल बोलते हैं – “मोगैंबो खुश हुआ। मोगैंबो बहुत खुश हुआ।” आपको बता दें कि यह मिस्टर इंडिया फिल्म का लोकप्रिय डायलॉग है, जिसे अमरीश पुरी ने फिल्म में बोला था।   वीडियो को पंजाब किंग्स के ऑफिशियल अकाउंट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उसने  कैप्शन में लिखा – “𝑀𝑜𝑔𝑎𝑚𝑏𝑜 𝑏𝑜ℎ𝑜𝑡 𝑘ℎ𝑢𝑠ℎ ℎ𝑢𝑎” मोगैंबो बहुत खुश हुआ।

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 34 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसे 4 लाख 75 हजार से ज्यादा बार पसंद किया गया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं।

Advertisement