Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kalyan Singh के निधन पर AMU के कुलपति ने व्यक्त किया शोक, कैंपस में विरोध के चलते चिपकाए गए पर्चे

Kalyan Singh के निधन पर AMU के कुलपति ने व्यक्त किया शोक, कैंपस में विरोध के चलते चिपकाए गए पर्चे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kalyan Singh: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के निधन पर AMU के कुलपति तारिक मंसूर (Vice Chancellor Tariq Mansoor) ने शोक व्यक्त किया। कुलपति के शोक व्यक्त पर कैंपस के अंदर इसका विरोध शुरू हो गया। विरोध में AMU कैंपस के अंदर कई जगह पर पोस्टर चिपकाए गए। पोस्टर किसने चिपकाए हैं अभी तक इसकी जानकारी नहीं हुई है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

हालांकि, कैंपस में लगे पोस्टरों को AMU प्रशासन ने हटवा दिया है। बता दें कि, 22 अगस्त को कल्याण सिंह (Kalyan Singh:) का निधन हो गया था। इस पर AMU के जनसंपर्क विभाग की तरफ से ‘कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के निधन पर एएमयू कुलपति ने जताया शोक’ के नाम से प्रेस नोट भेजा गया था।

इसमें कहा गया था कि AMU के कुलपति प्रोफेसर तारिफ मंसूर ने यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसमें कहा गया था कि कल्याण सिंह (Kalyan Singh) ने सार्वजनिक जीवन और यूपी के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कुलपति के शोक व्यक्त करने के बाद कैंपस के अंदर उनका विरोध शुरू हो गया है। विरोध के चलते AMU कैंपस में कई जगहों पर पोस्टर लगा दिए गए। इस पोस्टर में कई विवादित बातें लिखीं हुईं थीं। वहीं, पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही AMU प्रशासन ने उसे हटवा दिया।

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 
Advertisement