Anti-drug activist Parvinder Jhota : पंजाब के मनसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। जापरविंदर झोटा पंब में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री का मुद्दा उठाते थे। पंजाब में गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हमलावरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब झोटा अपने साथियों के साथ मानसा क्षेत्र में मौजूद थे।इस फायरिंग में झोटा का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने सरकार पर नशा नियंत्रण में विफलता का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- Video Viral-संजय सिंह ने अनोखे अंदाज में गीत गाकर गरमाया सियासी माहौल, मोदी जी गा रहे हैं अपने ज्ञानू के लिए, तू मेरा ज्ञानू है, तू मेरा दिलबर है...
खबरों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब झोटा ने एक ग्राहक को नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर के मालिक से सवाल-जवाब किया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद दुकानदार ने कथित तौर पर झोटा पर गोली चला दी। आरोपी गोलीबारी के बाद मेडिकल स्टोर बंद करके मौके से भाग गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मामले की जानकारी मिलते ही झोटा के समर्थक उनके घर पर जुटने लगे।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे के उन्होंने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है।