Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अनुष्का शर्मा ने विराट को लेकर किया ये खुलासा, जानिए

अनुष्का शर्मा ने विराट को लेकर किया ये खुलासा, जानिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ अक्सर दिलचस्प तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है, जिसके कारण वह चर्चाओं में आ गईं हैं। अनुष्का ने लेटेस्ट पोस्ट कर बताया है कि किस तरह उन्होंने विराट के साथ चुपके से एक मजेदार काम कर लिया। वहीं इसी पोस्ट में एक तस्वीर के जरिए अनुष्का ने इस सीक्रेट और मजेदार काम का खुलासा भी कर दिया।

पढ़ें :- कंगना खुद की तुलना सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से करती नजर आईं,सोशल मीडिया पर चर्चाओं को दिया जन्म


बता दें कि, अनुष्का ने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर को शेयर की है। इसमें वह विराट के साथ रेस्टोरेंट में कुछ खाते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बाइट लेते हुए सेल्फी खिंची है। इस तस्वीर में विराट के हाथ में एक सफेद रंग का कप दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन पर उठाए सवाल, बोले- मेरे हार्ट अटैक का ताल्लुक हो सकती है वैक्सीन 

इस तस्वीर से ही जाहिर है कि दोनों ने अपने-अपने बिजी शेड्यूल से एक-दूसरे के लिए वक्त निकाला और खाने के साथ क्विलिटी टाइम बिताया। वहीं, इस दौरान अनुष्का ने लिखा- ‘जब आप चुपके से एक बेहद कम समय का ही सही ब्रेकफास्ट कर लेते हैं और इसके बाद महान विजेता जैसा महसूस करते हैं’।

 

Advertisement