Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Anushka Sharma Pregnancy News: विराट-अनुष्का ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, फैंस बोले- इस बार राजकुमार आएगा…

Anushka Sharma Pregnancy News: विराट-अनुष्का ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी, फैंस बोले- इस बार राजकुमार आएगा…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Anushka Sharma Pregnancy News: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) कई दिनों से ख़बरों में बने हुए हैं। माना जा रहा है कि कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अब सोशल मीडिया पर कपल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कहीं जाते देखा जा सकता है। लोगों का मानना है कि वीडियो में अनुष्का (Anushka Sharma) का बेबी बंप दिखाई दे रहा है।

पढ़ें :- Anushka Sharma Birthday Special: जर्नलिस्ट बनना चाहती थी अनुष्का शर्मा, ऐसे टॉप एक्ट्रेसेस में हुई शुमार

वीडियो में अनुष्का कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। वो लूज फ्लोई ऑउटफिट के साथ फ्लैट फुटवियर पहने दिखाई दे रही हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स एक्साइटेड हो गए हैं। उनका कहना है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं।

कई प्रशंसक कपल को बधाई भी दे रहे हैं। इस पर एक शख्स ने लिखा, ‘दूसरा विराट आने वाला है।’ दूसरे ने लिखा, ‘माशाअल्लाह ये दोनों बुरी नजर से बचे रहें।’ एक और ने कमेंट किया, ‘इस बार राजकुमार आएगा।’ वही कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि अनुष्का की ड्रेस के कारण वो प्रेग्नेंट लग रही हैं।


वहीं कई का कहना है कि यदि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं भी तो उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए, ये उनकी लाइफ चॉइस है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहले से ही बेटी वामिका के माता-पिता हैं। दोनों ने जनवरी 2021 में बेटी का स्वागत दुनिया में किया था। वामिका लाइमलाइट से दूर रहती हैं। कपल ने 6 वर्षों तक डेट करने के पश्चात् वर्ष 2017 में इटली के टस्कनी में शादी रचा ली थी। इंटीमेट सेरेमनी में हुई इस शादी में केवल दोनों का परिवार सम्मिलित हुआ था।

Advertisement