HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चार चरणों के बाद जनता ने भाजपा के 400 के दावे के आगे से 4 गायब कर दिया है: अखिलेश यादव

चार चरणों के बाद जनता ने भाजपा के 400 के दावे के आगे से 4 गायब कर दिया है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव एक्स पर लिखा कि, 4 चरणों के बाद जनता ने भाजपा के 400 के दावे के आगे से 4 गायब कर दिया है और अब डबल इंजन वालों की संभावना में बस डबल शून्य बचे हैं= भाजपा की सरकार बनाने की संभावना 00%...

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का आज मतदान समाप्त हो गया है। चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में आज मतदान हुआ है। मतदान के समाप्त होने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से बड़ा दावा किया गया।

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव एक्स पर लिखा कि, 4 चरणों के बाद जनता ने भाजपा के 400 के दावे के आगे से 4 गायब कर दिया है और अब डबल इंजन वालों की संभावना में बस डबल शून्य बचे हैं= भाजपा की सरकार बनाने की संभावना 00%…

इसके साथ ही आगे लिखा कि, आगामी तीन चरणों में भी जनता भाजपा को हराने के लिए और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए, चार चरणों से भी ज़्यादा उत्साह से वोट डालेगी। जनता 1 जून के अंतिम चरण तक भाजपा के ख़िलाफ़ बिना किसी बहकावे-भटकावे के बिना रुके-थमे जमकर, आख़िरी दम तक वोट करेगी। इंडिया गठबंधन को जनता जिता रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...