Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. भारत के अलावा ये देश भी 15 अगस्त को मनाते है आजादी का जश्न

भारत के अलावा ये देश भी 15 अगस्त को मनाते है आजादी का जश्न

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

15 अगस्त 2023 को देश को आजाद हुए 76 साल हो जाएंगे। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 15 अगस्त को सिर्फ हमारे देश को ही नहीं बल्कि पांच और देशों को आजादी मिली थी। भारत के अलावा, साउथ कोरिया, कांगो, बहरनी और लिकटेंटीन देश भी 15 अगस्त के दिन ही आजाद हुए थे।

पढ़ें :- Viral Video: गर्लफ्रेंड की शादी में जा पहुंचा ब्वॉयफ्रेड, स्टेज पर पहले दुल्हन के साथ खिंचाई फोटो और फिर दूल्हे को...

15 अगस्त के दिन भारत के अलावा दक्षिण कोरिया भी अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। पहले दक्षिण कोरिया पर जापान का कब्जा था। 15 अगस्त 1945 को साउथ कोरिया को जापान को आजादी मिली थी। यूएस और सोवियत फोर्सेज ने कोरिया को जापान के कब्जे से बाहर निकाला था।

15 अगस्त के ही दिन कॉन्गो नाम के देश को भी आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1960 को कॉन्गो को आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1960 को अफ्रीका का ये देश फ्रांस के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह देश रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो बना। 1880 से फ्रांस ने कॉन्गो पर कब्जा किया था।

15 अगस्त 1971 को बहरीन नाम का देश भी आजाद हुआ था। बहरीन देश पर ब्रिटेन ने कब्जा किया था। 15 अगस्त 1971 को बहरीन के शासक इसा बिन सलमान अल खलीफा ने बहरीन की गद्दी हासिल की थी।

भारत के अलावा नार्थ कोरिया भी 15 अगस्त के दिन आजादी का जश्न मनाता है। नार्थ कोरिया पर जापान का कब्जा था। 15 अगस्त 1945 को जापान के कब्जे से आजाद हुआ था। नार्थ कोरिया 15 अगस्त को नेशनल हॉलीडे के तौर पर मनाता है।

पढ़ें :- Vote Of Confidence In Nepal Parliament : नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ने संसद में  विश्वास मत जीत लिया
Advertisement