Arbaaz Khan-Shura Video: अरबाज खान (Arbaaz Khan) अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं. दोनों आए दिन साथ में स्पॉट होते रहते हैं. अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा (Shura khan) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. शादी के बाद से दोनों साथ में स्पॉट होते रहत हैं. रविवार को ये न्यूली वेड कपल बांद्रा में स्पॉट हुआ. अरबाज और शूरा ने ट्विनिंग की हुई थी.
पढ़ें :- रोहित शेट्टी टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे, जानें किसने ली फायरिंग की जिम्मेदारी?
दोनों ने ही येलो कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी. इस दौरान अरबाज ने शूरा का हाथ थामा हुआ था. शूरा अक्सर पैपराजी के सामने पोज देने से बचती हैं. कल भी पैपराजी को देखकर उन्होंने मुंह नीचे कर लिया था और ब्लश कर रही थीं. अरबाज और शूरा ने कार में पैपराजी के लिए पोज दिए. हालांकि इस समय शूरा अपना चेहरा हाथ से छुपा रही थीं और स्माइल कर रही थीं.
बता दें अरबाज और शूरा हाल ही में न्यू ईयर सेलिब्रेट करके मुंबई वापस आए हैं. नया साल सेलिब्रेट करने के लिए ये कपल कहां गया था. इस बात की जानकारी नहीं है. अरबाज और शूरा की शादी की बात करें तो ये कपल 24 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधा है. शादी अरबाज की बहन अर्पिता के घर हुई थी.