Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Hair care: कहीं बहुत अधिक देखभाल करने के चक्कर में बालों को अनजाने में आप खुद ही तो नहीं कर रही डैमेज

Hair care: कहीं बहुत अधिक देखभाल करने के चक्कर में बालों को अनजाने में आप खुद ही तो नहीं कर रही डैमेज

गर्मियों में बालों से लेकर स्किन तक को खास देखभाल की जरुरत होती है। क्योंकि गर्मी की वजह से धूप, धूल और पसीना बालों में जमने लगता है। जिसकी वजह से बालों की तमाम समस्याएं होने लगती हैं जैसे बालों का झड़ना, रुखे होना। ऐसे में कई लोग बालों की देखभाल के चक्कर में बहुत अधिक हेयर वॉश करने लगती है।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

बहुत अधिक बालों को धोने की वजह से बालों का नेचुरल तेल निकल जाता है। जिसकी वजह से बाल रुखे होकर झड़ने लगते है। बालों को हफ्ते में दो से तीन बार ही धोना चाहिए। हेयर वॉश के लिए सल्फेट, पैराबेन और सिलिकॉन फ्री शैंपू शैम्पू का इस्तेमाल करें।

बालों को अधिक सॉफ्ट करने के चक्कर में बहुत अधिक कंडीशनर का इस्तेमाल करने लगते है। इस आदत से बचना चाहिए। गर्मियों में बाल बहुत जल्दी रुखे और डैमेज हो जाते है। ऐसे में बालों को पोषण देने के लिए हल्के हाइड्रेटिंग कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए।

गर्मियों में बालों को खुला रखने से बचना चाहिए। स्किन की तरह बालों को भी ढक कर रखना चाहिए। बालों को भी सूरज की तेज किरणों से बचाने के लिए स्कार्फ या सूती कपड़े का इस्तेमाल करें।

ध्यान रहें हेयर वॉश करने के बाद तुरंत गीले बालों में ब्रश या कंघी करने से बचें। ऐसा करने से बाल अधिक टूटते है। गीले बालों में ब्रश या कंघी करने की बजाय इन्हें सुलझाने के लिए धीरे धीरे तौलिए से सुखाएं या चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

बालों को बहुत अधिक टाइट बांधने से बचें। ऐसा करने से बाल अधिक टूटते है। गर्मियों में बाल अधिक कमजोर हो जाते हैं। इसलिए अधिक टाइट बाल बांधने से बचें।

Advertisement