Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘देख रहे हो ना विनोद, श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई लेना देना नहीं’, तस्वीर शेयर कर कीर्ति आजाद ने कसा तंज

‘देख रहे हो ना विनोद, श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई लेना देना नहीं’, तस्वीर शेयर कर कीर्ति आजाद ने कसा तंज

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नोएडा के गैंड ओमैक्स सोसाइड में महिला से बदसलूकी के बाद से फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की पुलिस तलाश कर रही है। महिला से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पर शिकंजा कसना शुरू हुआ।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

श्रीकांत त्यागी  (Shrikant Tyagi) खुद को भाजपा नेता बताता था। हालांकि, भाजपा ने इससे इनकार किया है। इसको लेकर विपक्ष ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। साथ ही श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) और भाजपा नेताओं की एक साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पढ़ें :- Maharajganj:बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंत्री,सांसद,विधायक ने भरी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा 

इस बीच पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने रविवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) के साथ श्रीकांत त्यागी की फोटो शेयर कर भाजपा पर तंज कसा है। इस तस्वीर में श्रीकांत त्यागी भाजपा अध्यक्ष नड्डा को एक गुलदस्ता भेंट करता दिख रहा है।

हालांकि पर्दाफाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने वायरल हो रहे एक मीम की लाइन- ‘देख रहे हो ना विनोद, श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है‘ भी लिखी है।

Advertisement