Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 31 अक्टूबर 2022 का राशिफल :  सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल  

31 अक्टूबर 2022 का राशिफल :  सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल  

By संतोष सिंह 
Updated Date

31 अक्टूबर 2022 का राशिफल :  ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) का आकंलन किया जाता है। 31 अक्टूबर को सोमवार है। प.  गोरखनाथ मिश्रा से जानिए 31 अक्टूबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

मेष राशि
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्ट  के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान  से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृष राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास भी करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में कठिनाई आ सकती हैं। परिवार की समस्‍याओं से चिंतित रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मन परेशान हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त हो सकता है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

कर्क राशि

दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी हो सकते हैं।  अपनी भावनाओं को वश में रखें।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

तुला राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

 धनु राशि

क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी।

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

मकर राशि

पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज भी हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि

नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन राशि

वाणी में तो मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता भी बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।  आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। स्‍वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
Advertisement