अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की दोस्ती से तो आप भली प्रकार से वाकिफ होंगे। पूरा देश इन दोनों की दोस्ती को जान चुका है। इसी क्रम में आज आरिफ अपने दोस्त सारस से मिलने कानपुर के जू पहुंचा। अपने दोस्त आरिफ को देख सारस अपने पिंजड़े में ही पंख को फैला कर इधर से उधर फड़ -फड़ाने लगा। मानो अपने दोस्त आरिफ को देखकर खुशी जाहिर कर रहा हो।
पढ़ें :- ईडी ने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी समेत दो को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
अपने सारस दोस्त से मिलने कानपुर जू पहुँचा आरिफ़ pic.twitter.com/nNHaaCdmWl
— princy ashish sahu (@princysahujst7) April 11, 2023
ऐसे हुई थी दोस्ती
अमेठी के रहने वाले आरिफ को कुछ महीने पहले सारस खेत में घायल अवस्था में मिला था। आरिफ घायल सारस को उठा कर अपने घर ले आया। अपने घर में उसने उसका इलाज किया खिलाया पिलाया और खूब ध्यान रखा। सारस की जान बच गई।सारस ठीक होने के बाद उड़ने की बजाय आरिफ के साथ उसके घर में ही रहने लगा। जिसके बाद दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई।
पढ़ें :- कामिनी शर्मा ने ली एनसीपी की सदस्यता,पार्टी ने बनाया प्रदेश महासचिव
इसलिए हुए दोनो अलग
वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 नियमों को हवाला देते हुए सारस को आरिफ से अलग कर दिया था। उसे पहले रायबरेली के पक्षी विहार में रखा गया था, लेकिन अचानक पक्षी विहार से सारस गायब हो गया, जिसके बाद एक गांव में लगभग 12 किलोमीटर दूर वह मिल गया था। इसके बाद उसे कानपुर चिड़ियाघर शिफ्ट कर दिया गया था। जहां आज आरिफ अपने दोस्त से मिलने पहुंचा था।