Armenia PM Nikol Pashinyan : कॉकेशियन देश आर्मेनिया में सियासी तूफान आ गया है। यहां एक पादरी ने देश के प्रधानमंत्री निकोल पाशियन पर धर्म बदलने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद पूरे देश की राजनीति गर्म हो गई है। विवादों से घिरे पीएम पाशियन ने चर्च के सामने खड़े होकर खुद को ‘सच्चा ईसाई’ साबित करने की पेशकश की है। पाशियन ने खुद चर्च के सामने इसलिए पेश होने के लिए कहा है, क्योंकि यहूदी धर्म में भी इस्लाम की तरह पुरुषों का खतना करने की परंपरा है। इसलिए पीएम ने चर्च के सामने खुद को एक्सपोज करने की पेशकश की है।
पढ़ें :- Israel-Iran War: इजरायल ने किया दावा तहरान में हुए हमले मारे गए ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद
हालांकि, प्रधानमंत्री निकोल ने अपने ईसाई होने के सबूत देने के साथ ही, देश के कई पादरियों, बिजनेसमैन और विपक्षी पार्टियों के नेताओं को हिरासत में ले लिया है। पाशियन ने सभी पर तख्ता पलटने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मामले दर्ज कराए हैं। पादरियों की गिरफ्तारियों पर जनता भड़क गई है. जगह-जगह पुलिस और जनता के बीच झड़प हो रही हैं सुरक्षाबलों के जबरदस्ती चर्च में घुसने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
इस विवाद की जड़ उस घटना से सम्बंधित है, जब प्रधानमंत्री ने एक प्रमुख पादरी पर न सिर्फ धर्म विरोधी आचरण का आरोप लगाया, बल्कि यह भी दावा किया कि वह एक एक लड़की के पिता हैं। इस आरोप के बाद चर्च और सरकार के बीच बड़ी टक्कर देखी जा रही है।