1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा – बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…

दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा – बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…

दिल्ली में होली के दिन भी शराब की दुकान खुली रहेगी। रेखा सरकार ने होली को ड्राई डे (शराबबंदी) की लिस्ट से बाहर कर दिया है। इससे पहले होली के दिन शराब नहीं मिलती थी, लेकिन इस बार मिलेगी। वहीं सरकार के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी के असली संस्कार सबके सामने आ गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में होली के दिन भी शराब की दुकान खुली रहेगी। रेखा सरकार ने होली को ड्राई डे (शराबबंदी) की लिस्ट से बाहर कर दिया है। इससे पहले होली के दिन शराब नहीं मिलती थी, लेकिन इस बार मिलेगी। वहीं सरकार के इस फैसले पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी के असली संस्कार सबके सामने आ गए हैं।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा ‘ होली पर नक़ली हिंदूवादी फर्जी सनातन सरकार की तरफ से शराब की दुकाने खोले जायेंगी ?. आपको याद होगा कैसे भाजपा की केंद्र सरकार ने शराब के नाम पर दिल्ली में नाच किया था। हर बात पर झूठ बोलकर आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम किया था। झूठे मुकदमों में फंसाया गया था।

होली पर नक़ली हिंदूवादी फ़र्ज़ी सनातन सरकार की तरफ़ से शराब की दुकाने खोले जायेंगी ? आपको याद होगा कैसे भाजपा की केंद्र सरकार ने शराब के नाम पर दिल्ली में नंगा नाच किया था। हर बात पर झूठ बोलकर आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम किया था । झूठे मुकदमों में फँसाया गया था । मगर अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है और शराब के नाम पर इनके असली संस्कार सबके सामने आ गए हैं । ये ना तो सनातनी हैं , ना देश भक्त। ये सिर्फ सत्ता के भूखे लोगों की अनपढ़ जमात हैं ।

अभी तक इन्होंने छठ महापर्व पर सारी शराब की दुकाने खोली , रविदास जयंती पर सारी शराब की दुकाने खोली और अब होली पर भी सारी शराब की दुकाने खोली गई हैं । क्या शराब पीकर जो गुंडई और अश्लीलता सड़कों पर होगी , इससे हमारी बेटियों को बचाना CM रेखा गुप्ता का काम नहीं है ? सिर्फ़ महिला कोटे के नाम पर एक अयोग्य औरत को सत्ता में बिठाया तो जाए मगर उनसे सवाल ना पूछे जाएं ?

पढ़ें :- प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में यूपी में सुशासन की नींव रखी, हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...