Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में भाजपा को क्यों मिली जीत अरविंद केजरीवाल ने बताया, जानें क्या था प्लान

यूपी में भाजपा को क्यों मिली जीत अरविंद केजरीवाल ने बताया, जानें क्या था प्लान

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी की सत्ता में भाजपा के दोबारा लौटने की प्रमुख वजह बताई है। केजरीवाल के अनुसार विकल्पहीनता की वजह से ऐसा हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा। दिल्ली के बाद पंजाब में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक ने 130 करोड़ जनता का गठबंधन बनाने की इच्छा जाहिर करके राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार का संकेत दिया है।

पढ़ें :- अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन; कुछ दिनों पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

राष्ट्रीय स्तर पर विकल्प बनने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि देश के अंदर लोग बदलाव चाहते हैं। दो राज्यों में एक ईमानदार पार्टी आ चुकी है। मेरे सामने राष्ट्र को खड़ा करने का राजनीति में आने से पहले हम भी सोचते थे कि आज तक स्कूल-अस्पताल खराब हैं इसका मतलब यह मुश्किल काम है। कांग्रेस बीजेपी सबकी सरकार आ चुकी है। अब हमने आकर देखा कि यार 5 साल में ही हो गया। हो तो सकता है।

इन्होंने जानबूझकर खराब किया। पैसे खाए, लूटा देश को। या तो ये सुधर जाएं या पूरा देश बदलेगा। मेरे सामने पूरा देश है। 130 करोड़ लोगों का गठबंधन बनाएंगे, मुझे इन पार्टियों के गठबंधन से मतलब नहीं। बता दें कि हाल में हुए पंजाब विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार अब दिल्ली और पंजाब जैसे दो राज्यों में हो चुकि है।

Advertisement