Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 31 मई से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया, जानें- किन चीजों को मिलेगी छूट

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 31 मई से शुरू होगी अनलॉक प्रक्रिया, जानें- किन चीजों को मिलेगी छूट

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कहा ​कि लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे के बाद हम अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। दिहाड़ी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए सोमवार से निर्माण गतिविधियां और फैक्ट्रियां फिर से खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.5 फीसदी हो गया है और लगभग 1,100 मामले सामने आए हैं।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि अब धीरे-धीरे दिल्ली अनलॉक होगी। दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। दिल्ली के लोगों ने एक महीने में कोरोना की इस वेव पर भी काबू पा लिया है। अस्पतालों में बेड मिलने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। आईसीयू और ऑक्सीजन बेड भी काफी संख्या में खाली पड़े हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी

केजरीवाल ने कहा कि अब ये समय है कि दिल्ली में धीरे-धीरे अनलॉक हो। वरना कहीं ऐसा न हो कि लोग कोरोना से तो बच जाएं लेकिन भुखमरी से मर जाएं। हमें बैलेंस बना कर चलना है कि कोरोना भी न बढ़े और आर्थिक गतिविधियों को भी चलाने की कोशिश करनी हैं। दिहाड़ी मजदूरों को ध्यान में रखते हुए सोमवार से निर्माण गतिविधियां और फैक्ट्रियां फिर से खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कम होते मामलों के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में अनलॉक (पाबंदियों से ढील) की प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए आज हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ हुई चर्चा के दौरान इस पर सहमति बनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हफ्ते दर हफ्ते जनता के सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर इसी तरह धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे, बशर्ते कोरोना फिर से बढ़ने नहीं लगे।

Advertisement